Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Shahad aur Lahsun Khane ke Fayde: लहसुन और शहद दोनों ही ऐसी चीजें हैं, जिसे हजारों सालों से आयुर्वेद में कई समस्याओं का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। सिर्फ आयुर्वेद ही नहीं बल्कि आज की मॉडर्न मेडिकल साइंस भी इन्हें स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमं मानती है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जबकि शहद घाव भरने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होता है। दोनों मिलकर शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं। ऐसे में जब इन दोनों को मिलाकर सुबह खाली पेट खाया जाए, तो यह एक शक्तिशाली नैचुरल टॉनिक का काम करता है। खास बात यह है कि यह नुस्खा न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि शरीर को कई तरह की गंभीर बीमारियों से भी बचा सकता है।
लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक होता है, जो शक्तिशाली एंटीबायोटिक और एंटीवायरल गुणों से भरपूर है। शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल तत्व लहसुन के साथ मिलकर शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। रोज सुबह इसका सेवन करने से सर्दी, खांसी, फ्लू और वायरल इंफेक्शन से सुरक्षा मिलती है। बदलते मौसम में इसका सेवन करना काफी अच्छा रहता है।
लहसुन और शहद का मिश्रण रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह धमनियों में जमे वसा को साफ करता है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। यह नुस्खा स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा कम करने में सहायक है। हालांकि, यह ध्या रखना भी जरूरी नहीं है कि यह किसी भी हार्ट की समस्या का इलाज नहीं है।
सुबह खाली पेट लहसुन और शहद लेने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है। यह गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच की समस्या को दूर करता है। साथ ही यह पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है जिससे पूरे डाइजेस्टिव सिस्टम की कार्यक्षमता सुधरती है। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
लहसुन शरीर की मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाकर कैलोरी जलाने की प्रक्रिया को तेज करता है, जबकि शहद शरीर को ऊर्जा देता है। यह संयोजन भूख को नियंत्रित करता है और अनावश्यक खानपान से रोकता है इसलिए यह वजन कम करने का तरीका हो सकता है। नियमित सेवन से विशेष रूप से पेट की चर्बी कम होने में मदद मिलती है। शरीर के बढ़ते वजन पर रोक लगाने के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
लहसुन और शहद का मिश्रण शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करता है। यह लिवर और किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं। परिणामस्वरूप त्वचा साफ, चमकदार बनती है और शरीर अंदर से मजबूत व स्वस्थ रहता है।
(और पढ़ें
रात को एक या दो लहसुन की कलियां शहद में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट चबाकर खाएं। चाहें तो ऊपर से गुनगुना पानी पी सकते हैं। हालांकि, यदि आपको एलर्जी, अल्सर या अन्य किसी चिकित्सा स्थिति से ग्रस्त हैं तो सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
एसिडिटी या पेट में जलन होने पर आपको लहुसन का सेवन नहीं करना चाहिए।
आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसके साथ 3 लहसुन की कलियों को छीलकर खा लें। कुछ दिनों तक रोजाना इसका सेवन करने से आपको लाभ मिलेगा।