सूखा नारियल खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, दूर हो सकती हैं ये 4 समस्याएं

Dry Coconut Benefits: सूखा नारियल खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। यह आपको कई बीमारियों से निजात दिला सकता है।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : August 31, 2023 2:19 PM IST

Dry Coconut Benefits: हम सभी के घरों में सूखा नारियल पूजा-पाठ से लेकर खाना बनाने तक में इस्तेमाल किया जाता है। हलवा, खीर, मिठाई आदि में सूखा नारियल डालने से उनका स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है। सूखा नारियल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सूखा नारियल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के कई लाभ पहुंचाते हैं। सूखे नारियल का सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह हाई बीपी से लेकर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में लाभकारी साबित हो सकता है। तो आइए, जानते हैं सूखे नारियल को खाने से क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

इम्यूनिटी बनाए मजबूत

सूखे नारियल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद फिनोलिक कंपाउंड सेल्स के ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकते हैं। सूखा नारियल खाने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बच सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए लाभकारी

सूखे नारियल का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट धमनियों में प्लाक बनने से रोकता है, जिससे हार्ट ब्लॉकेज जैसे गंभीर हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

खून की कमी दूर करे

सूखे नारियल का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है। दरअसल, इसमें आयरन मौजूद होता है, जो हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से एनीमिया के लक्षणों को दूर करने में मदद मिल सकती है।

जोड़ों के दर्द से दिलाए राहत

सूखे नारियल का सेवन से जोड़ों में दर्द की समस्या दूर हो सकती है। दरअसल, इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर आप गठिया या हड्डियों से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी डाइट में सूखा नारियल जरूर शामिल करें।

वजन घटाने में मददगार

सूखे नारियल का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो भूख को कम करने में मदद करता है। इसे खाने से आपको बार-बार क्रेविंग नहीं होती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इस तरह यह वेट लॉस में आपकी मदद कर सकता है।

सूखे नारियल का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि सूखे नारियल की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आप किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source