
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 10, 2021 1:06 PM IST
दाल की कई वेरायटी होती है और सभी के फायदे भी शरीर को अलग-अलग रूप में होते हैं।
Benefits of Dals in Hindi: आज (10 फरवरी) है 'विश्व पल्सेज डे 2021' (World Pulses Day 2021)। प्रत्येक वर्ष यह दिवस आज के दिन दुनिया भर में सेलिब्रेट किया जाता है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दाल का महत्व स्वस्थ रहने के लिए कितना अधिक है। हर साल इस 'विश्व पल्सेज डे' को एक खास थीम के तहत सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार की थीम है 'न्यूट्रिशियस सीड्स फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर' (Nutritious seeds for a Sustainable Future)। इस दिन, लोगों से आग्रह किया जाता है कि वे दाल का सेवन करने के साथ ही इसे दान भी करें और दाल के फायदों के बारे में जागरूकता भी पैदा करें।
दाल का सेवन हर भारतीय बड़ी चाव से करता है। दाल-चावल या दाल-भात ना खाएं, तो जैसे भोजन अधूरा लगता है। हर भारतीय रसोई में दो-तीन तरह की दाल (Pulses) तो मिल ही जाएगी। हालांकि, दाल की कई वेरायटी होती है और हर दाल के अपने पौषक तत्व और सेहत लाभ (Dal benefits) होते हैं।
दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होती है। दाल शाकाहारी लोगों के लिए वेगन प्रोटीन (Vegan Proteins) पाने का मुख्य स्रोत है। अलग-अलग तरह की दालों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। ऐसे में बच्चे से लेकर बड़ों तक को दाल जरूर खानी चाहिए। बच्चों की आंखों को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन जरूरी है, इसलिए उनकी डायट में इसे जरूर शामिल करें। इसके लिए आप एक साथ 4-5 दालों को मिलाकर भी पका सकते हैं। हम आपको यहां दाल की कुछ वेरायटी के पोषक तत्वों और उनके फायदों (Benefits of Dals in Hindi) के बारे में बता रहे हैं...
चना दाल जब प्याज, लहसुन, टमाटर, जीरा आदि का तड़का डालकर तैयार की जाती है, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। चना दाल (Chana dal) में डायटरी प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है। साथ ही इसमें मिनरल्स जैसे कॉपर, मैंगनीज भी अधिक होता है। डायबिटीज से बचे रहना चाहते हैं, तो चना दाल का सेवन जरूर करें।
मसूर दाल गुलाबी रंग की होती है। इसके सेवन से भी सेहत को कई लाभ होते हैं। जिन लोगों को बाइल रिफ्लक्स (Bile Reflux) की शिकायत होती है, उन्हें भी मसूर दाल का सेवन करना चाहिए। इतना ही नहीं, शरीर में यह रक्त प्रवाह को भी सुधारती (Benefits of eating different types of Dals in Hindi) है।
मूंग दाल का सेवन बहुत लोग करते हैं और ये दाल डायट फ्रेंडली दाल होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और आयरन और पोटैशियम से भरपूर होती है।
काबुली दाल का सेवन लोग बहुत कम करते हैं, लेकिन आपको पता नहीं कि यह अन्य दालों की ही तरह बहुत फायदेमंद होती है। यदि आपके शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल की कमी है, तो इस दाल का सेवन कुछ दिनों के लिए नियमित रूप से करें। यह आयरन और फॉलिक एसिड से भी भरपूर होती है।
होली या किसी खास दिन उड़द दाल से लोग ज्यादातर दही-बड़े बनाते हैं, लेकिन इसका सेवन नियमित रूप से नहीं करते हैं। यदि आप भी ऐसा करते हैं, तो इसे भी डायट में शामिल करें। इस दाल में प्रोटीन्स और विटामिन बी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
तुअर दाल को अरहर दाल भी कहते हैं, जिसका सेवन लोग सबसे ज्यादा करते हैं। इसे खासतौर से मसूर दाल के साथ मिलाकर लोग अधिक पकाते हैं। यह दाल चना या मूंग दाल से जल्दी पक जाती है। खाने में भी इसका स्वाद अन्य दालों की तुलना में काफी अच्छा लगता है। इस दाल में कॉम्प्लेक्स डायटरी फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करती है। ऐसे में इसके सेवन से आपको सुबह मल त्याग करने में परेशानी महसूस नहीं होगी।
यह दाल टुकड़ों में नहीं, बल्कि छोटे-छोटे गोल दोने की तरह होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम और कैल्शियम की मात्रा सबसे अधिक होती है। मूंग दाल हड्डियों को मजबूती देती है।
इस दाल को ब्लैक आईड पीज भी कहते हैं, जिसमें प्रोटीन, मिनरल जिंक भरपूर होता है। पुरुषों को यह दाल जरूर खाना चाहिए, क्योंकि जिंक पुरुषों के शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है और जिंक के सोर्स भी बहुत कम होते हैं।
सोया से बनी कई चीजों का सेवन आप करते होंगे। सोया मिल्क, सोया चंक्स के अलावा आप सोयाबीन दाल भी खाना शुरू कर दें। इसमें आवश्यक विटामिन डी, अधिक मात्रा में प्रोटीन मौजूद होते हैं, जो आंखों, हड्डियों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
प्रोटीन का स्रोत है दाल, हर दिन खाने से होते हैं ये 6 बेमिसाल फायदे