Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Health benefits of eating curry in winter in hindi: भारत में कढ़ी बड़े चाव के साथ खाई जाती है और यह इतनी स्वादिष्ट होती है कि इसे ग्रामीण भारत में लोग रोटी या चावल के साथ खाना पसंद करते हैं। सेहत को इससे मिलने वाले फायदों की बात करें तो कढ़ी का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई बीमारियां तो दूर होती ही हैं, साथ ही साथ इसका सेवन से इम्यूनिटी आदि को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है। हालांकि, देखा गया है कि लोग कढ़ी को गर्मियों में खाना ज्यादा पसंद करते हैं और सर्दियों में इसे अपेक्षाकृत कम लोग खाते हैं। जबकि सर्दियों में भी इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद रहता है। आप सर्दियों में लिए कढ़ी को थोड़ा स्पेशल भी बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको सर्दियों के दिनों में कढ़ी का सेवन करने से खासतौर पर मिलने वाले कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में आपको बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में -
हृदय हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है और इसलिए इसका खास ध्यान रखना जरूरी है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में कुछ खास सुधार लाएं, जिसके लिए कढ़ी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कढ़ी में कई ऐसे खास तरह के गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं। सर्दियों में हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा ज्यादा रहता है और कढ़ी का सेवन करना इसक खतरे को कम करने में भी मदद कर सकता है।
कुछ लोगों के लिए सर्दियों का मौसम उनकी स्किन का दुश्मन बनकर ही आता है। ऐसे में ठंड के दिनों में स्किन को हेल्दी रखने के लिए उसका खास ध्यान रखना पड़ता है, जिसमें अच्छी डाइट लेना भी शामिल है। सर्दियों में ताजी कढ़ी को अपने ब्रेकफास्ट या लंच में शामिल करना आपके लिए एक हेल्दी डाइट का ऑप्शन हो सकता है, जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने में भी आपकी मदद करेगा।
सर्दियों में एनीमिया जैसी बीमारियां होने का खतरा भी ज्यादा रहता है और उसके लिए सही डाइट का होना जरूरी है। कढ़ी में कई खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए जिन लोगों को सर्दियों में एनीमिया जैसी बीमारियां होने का खतरा है, तो उन्हें अपनी डाइट में कढ़ी को शामिल कर देना चाहिए।
आजकल ज्यादातर लोगों की पाचन क्रिया खराब होती जा रही है, खासतौर पर जिन सर्दियों में इसका खतरा ज्यादा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों में लोग ज्यादा फैट वाली डाइट लेते हैं, जो पेट को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में फैट वाली डाइट नहीं कढ़ी जैसे हेल्दी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें, तो आपको हेल्दी रखने में मदद करेगी।