सर्दियों में डाइट में जरूर शामिल करें ये ड्राई फ्रूट, सर्दी-जुकाम से लेकर इन 5 समस्याओं से मिलेगी राहत

Chironji Health Benefits In Winter: सर्दियों में चिरौंजी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 19, 2023 8:42 AM IST

Health Benefits Of Chironji: सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियां शुरू होते ही लोग काजू, बादाम और अखरोट जैसे सूखे मेवों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इसके अलावा, चिरौंजी भी एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसका सर्दियों में खूब इस्तेमाल किया जाता है। चिरौंजी के दाने छोटे-छोटे दाल की तरह होते हैं। इसे चारोली के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर लोग खीर, लड्डू और अन्य मीठे पकवान तैयार करने के लिए चिरौंजी का इस्तेमाल करते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन-बी, विटामिन-सी और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। चिरौंजी की सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं। तो आइए, जानते हैं चिरौंजी खाने के फायदों के बारे में।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

चिरौंजी में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। इसके लिए आप चिरौंजी को हल्का सा भूनकर खा सकते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

सर्दियों में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। चिरौंजी का सेवन करने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद गुण दिल की सेहत को दुरुस्त करने का काम करते हैं।

पाचन के लिए अच्छा

चिरौंजी का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और आंतों की सफाई होती है। इसके नियमित सेवन से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए चिरौंजी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह डायबिटीज की समस्या में लाभकारी होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

एनर्जी बूस्ट करे

चिरौंजी में विटामिन्स, प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिल जाती है और कमजोरी दूर होती है। अगर आप कम मेहनत के बाद भी जल्दी थक जाते हैं, तो गर्म दूध में चिरौंजी उबालकर पी सकते हैं।

सर्दियों में चिरौंजी का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.