hamburger icon
A
Read in English

सुबह खाली पेट चिया सीड्स खाने से मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे, आज से ही करें डाइट में शामिल

Benefits of chia seeds: अगर आप भी अपने स्वास्थ्य को सही बनाए रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में आप सुबह खाली पेट चिया सीड्स को शामिल कर सकते हैं। जानें सुबह के समय चिया सीड्स खाने से मिलने वाले फायदे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : November 6, 2024 3:04 PM IST

Chia seeds benefits: चिया सीड्स छोटे, काले और सफेद रंग के बीज होते हैं, जो चिया पौधे (Salvia hispanica) से प्राप्त होते हैं। यह पौधा मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है और इसे सुपरफूड माना जाता है। चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य के लिए कई लाभकारी होते हैं। चिया सीड्स में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जैसे- फाइबर, जो पाचन तंत्र के लिए लाभकारी हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड, जो हृदय के लिए अच्छा होता है। प्रोटीन, जो शरीर के विकास और मरम्मत में सहायक है। कैल्शियम, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण वहीं मैग्नीशियम और फास्फोरस, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी हैं। चिया सीड्स के स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं जैसे, यह वजन घटाने, पाचन में सुधार, ऊर्जा बढ़ाने और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं। इन बीजों को पानी, जूस या स्मूदी में डालकर खाया जा सकता है। वहीं सुबह खाली पेट एक चम्मच चिया सीड्स खाने के कई फायदे हैं, जो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे।

हड्डियों को मजबूत बनाना

स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए हड्डियों की मजबूती बेहद आवश्यक है। चिया सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से किया गया चिया सीड्स का सेवन हड्डियों को मजबूत देता है।

पाचन में सुधार

चिया सीड्स में फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है। सुबह खाली पेट इन्हें खाने से पाचन अच्छा रहता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। इसलिए जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है मैं नियमित रूप से रोजाना एक चम्मच सीड्स का सेवन कर सकते हैं।

वजन घटाने में मदद

चिया सीड्स फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं तो यह आपके पेट को भरा हुआ महसूस करते हैं। चिया सीड्स पानी में घुलकर जेल जैसी संरचना बनाते हैं, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में सहायता मिलती है।

ऊर्जा बढ़ाना

चिया सीड्स में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। सुबह खाली पेट इन्हें खाने से दिनभर ताजगी और ऊर्जा बनी रहती है। इन फायदों को पाने के लिए चिया सीड्स को सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर या सीधा खाया जा सकता है।