Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Black Sesame Seeds Benefits In Winters In Hindi: सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए हम सभी अपने आहार में तरह-तरह की चीजें शामिल करते हैं। ठंड के दिनों में ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जो शरीर के गर्म रख सकें। इस मौसम में तिल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सर्दियां आते ही घरों में तिल की पट्टी और तिल के लड्डू बनने शुरू हो जाते हैं। खासतौर पर, काले तिल का सेवन हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम,ओमेगा 6 फैटी एसिड, जिंक, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कोई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। सर्दियों में तिल का सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिलती है। इससे आपको ठंड से राहत मिल सकती है। यह सर्दियों में होने वाली कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद होता है। आज इस लेख में हम आपको सर्दियों में तिल खाने के फायदों में बारे में बता रहे हैं।
सर्दियों में गठिया की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में, तिल का सेवन करने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। दरअसल, इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसलिए गठिया के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
सर्दियों में तिल का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में लाभ हो सकता है। इसमें मैग्नीशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से तेल का सेवन करते हैं, तो इससे आपका ब्लड प्रेशर कम हो सकता है।
तिल का सेवन हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें सेसमिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो दिल को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
सर्दियों में मानसिक समस्याएं भी काफी बढ़ जाती हैं। ऐसे में, तिल का सेवन करने से आपकी मेंटल हेल्थ पर सकारात्मक असर हो सकता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो तनाव को दूर करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से अनिद्रा की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
तिल का सेवन मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो ब्रेन पावर को बूस्ट करने में एमडीएफ करते हैं। इसके नियमित सेवन से याददाश्त बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
सर्दियों में आप गुड़ के साथ काले तिल को मिलाकर लड्डू या पट्टी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, आप काले तिल को रोस्ट करके भी खा सकते हैं। आप इसे स्मूदी या सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।