Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Benefits of Eating Banana With Black Salt in Hindi: केला एक पौष्टिक फल है जो पूरे साल आसानी से उपलब्ध रहता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी6 और विटामिन सी जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं। दूसरी ओर, काला नमक आयुर्वेद में औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। यह पाचन में सहायक होता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। जब केले पर काला नमक डालकर खाया जाए, तो इसका स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही यह संयोजन सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होता है। हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं कि जब इन दोनों को मिलाकर खाया जाता है यानी केले पर काला नमक डालकर सेवन किया जाए, तो यह साधारण दिखने वाला नाश्ता कई बीमारियों में रामबाण साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं इससे मिलने वाले 5 बेहतरीन फायदों के बारे में।
(और पढ़ें - दही के साथ केला खाने के फायदे)
केला फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। वहीं काला नमक में पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करने वाले तत्व होते हैं। जब आप केले पर थोड़ा काला नमक डालकर खाते हैं, तो यह एसिडिटी, गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है। यह पेट को साफ रखने में मदद करता है।
(और पढ़ें - पाचन कैसे सही करें)
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो यह संयोजन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। केले से पेट भरा-भरा महसूस होता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। काला नमक मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में फैट जमा होने से रोकता है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन पर कंट्रोल पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
केला एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। काला नमक में मौजूद खनिज तत्व शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं, जिससे संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
पोटेशियम युक्त केला हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जब इसमें काला नमक मिलाया जाता है, तो यह शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे बीपी नियंत्रित रहता है। हाई बीपी के मरीजों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
केले और काले नमक के इस हेल्दी स्नैक में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स त्वचा की रंगत निखारते हैं और बालों को गहराई से पोषण देते हैं। इसका नियमित सेवन त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करता है और बालों को मजबूत, घना और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
केले का सेवन आमतौर पर सुबह या दोपहर के समय करने की सलाह दी जाती है और इस समय इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। शाम के समय केले का सेवन करने से डॉक्टर भी मना करते हैं।
जिन लोगों को वजन बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है, जिनका ब्लड शुगर बढ़ा हुआ है या जिन लोगों को कोई गंभीर किडनी बीमारी है। उन्हें केले का सेवन डॉक्टर से पूछ कर ही करना चाहिए।
केला एनर्जी का अच्छा स्रोत है और साथ ही इसका सेवन करना वजन कम करने और वजन बढ़ाने दोनों में काम आता है। यह पोटेशियम का अच्छा स्रोत है, जो हाई ब्लड प्रेशर और किडनी के मरीजों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।