Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Banana On Empty Stomach : केले अधिकतर घरों में आसानी से मिलने वाला फल है, क्योंकि यह हर एक सीजन में उपलब्ध होता है। मुख्य रूप से बॉडी बनाने वाले लोगों को घरों में केला काफी मात्रा में होता है। यह एक ऐसा फल है, जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी हेल्दी हो सकता है। नियमित रूप से अगर आप केले का सेवन करते हैं, तो इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को ही बेहतर किया जा सकता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट सुबह नाश्ते में या फिर सुबह खाली पेट केला खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह आसानी से पचने वाला आहार होता है। केले के साथ दिन की शुरुआत करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं खाली पेट केला खाने से सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं?
खाली पेट केला खाने से मल त्याग को बढ़ावा मिलता है। दरअसल, केले में पेक्टिन होता है, जो एक आहार फाइबर है। अगर आप नियमित मल त्याग को बढ़ावा देना चाहते हैं और कब्ज की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो खाली पेट केले का सेवन जरूर करें। इसके अलावा केले प्रीबायोटिक्स से भरपूर होते हैं जो फायदेमंद आंत बैक्टीरिया को पोषण देते हैं, जिससे आंत का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
कई लोगों को लगता है कि डायबिटीज में केले का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन आपको बता दें कि भले ही केले में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा उच्च होती है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है। इसका मतलब है कि केला आपके ब्लड शुगर लेवल में कोई खास स्पाइक नहीं लाता है। केले में मौजूद फाइबर, खास तौर पर कच्चे केले को खाने से आपके शरीर में शुगर का अवशोषण धीमा हो सकता है।
केले में ट्रिप्टोफैन होता है, जो एक आवश्यक अमीनो एसिड है। इसे हमारा शरीर सेरोटोनिन में बदल देता है, जिससे आपको काफी अच्छा फील होता है। ऐसे में सुबह-सुबह केले का सेवन आपके मूड को बेहतर बनाने और तनाव के स्तर को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा, केले में मौजूद विटामिन बी6 न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन में सहायता करता है, जो बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है।
केले में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है। यह वजन घटाने वाले आहार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके सेवन से आप कम कैलोरी युक्त आहार का सेवन करते हैं, जिससे आपका वेट लॉस तेजी से हो सकता है।
केले में पाए जाने वाले पोटेशियम और मैग्नीशियम आपकी कमजोर हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं। दरअसल, पोटेशियम शरीर में एसिड को बेअसर करने में मदद करता है, जो हड्डियों के नुकसान का कारण बन सकता है, जबकि मैग्नीशियम हड्डियों के निर्माण में भूमिका निभाता है। केले जैसे पोटेशियम युक्त आहार का नियमित सेवन करने से हड्डियों का घनत्व बेहतर होता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिमों को कम किया जा सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।