डेली शाम 7 बजे तक कर लेंगे डिनर, तो सेहत को होंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

रात का खाना हमें जल्दी खा लेना चाहिए, ऐसा आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप रोज शाम बजे तक अपना डिनर खत्म कर लेते हैं। तो इससे आपकी सेहत को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Gulshan Kumar | Updated : March 28, 2024 4:01 PM IST

हेल्दी रहने के लिए जितना जरूरी है कि पौष्टिक आहार लिया जाए, उतना ही जरूरी यह भी है कि वह आहार सही समय पर लिया जाए। आपका नाश्ता हो लंच हो या फिर डिनर इनके समय का चुनाव आपकी सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होता है। आज बदलती लाइफस्टाइल के कारण हम अक्सर रात का खाना काफी लेट खा पाते हैं। जो लंबे समय में हमारी सेहत के लिए कई तरह की समस्याओं का कारण बन जाता है। यदि आप चाहते हैं कि आप हेल्दी जीवन जीएं तो आपको अपने डिनर की टाइमिंग को काफी सोच समझकर तय करना चाहिए। यदि आप शाम 7 बजे तक अपने डिनर को कंप्लीट कर लेते हैं। तो इससे आपकी सेहत को जबरदस्त लाभ होने वाले हैं। आइए जानते हैं जल्दी डिनर करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ..

जल्दी डिनर करने से सेहत को होने वाले 5 फायदे (Benefits of Eating Early Dinner)

1. बेहतर होगी नींद

यदि आप रात में जल्दी खाना खाते हैं तो समय भरपूर होने से शरीर को पोषक तत्वों के पाचन के लिए भरपूर समय मिलता है। यही कारण है कि शाम को 7 बजे तक डिनर कर लेने से हमारे शरीर को पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो सोने और खाने में कम से कम 3-4 का अंतर जरूर होना चाहिए।

2. कब्ज का खात्मा

आज बदली लाइफस्टाइल के कारण कब्ज एक बड़ी समस्या से रूप में सामने आ रही है। कब्ज होने पर व्यक्ति को मल त्यागने में काफी समस्या होती है। वहीं यदि आप रात में समय से खाना खा लेते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या का समाधान हो सकता है। इसके अलावा आप यदि आप शाम 7 बजे तक भोजन कर लेते हैं तो आपको पाचन संबंधी समस्याएं ठीक होती है।

3. दिल रहेगा जवां

दिल की सेहत का ख्याल रखने के लिए आपको रात के खाने का समय भी सुधारना चाहिए। क्या आप जानके हैं कि रात में 7 बजे से पहले तक खाना खा लेने से हमें दिल संबंधित समस्याओं से निजात मिलती है। जल्दी डिनर करने से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं हो पाता है। जो दिल की सेहत खराब करने का सबसे अहम कारण है।

4. डायबिटीज कंट्रोल

यदि आप शुगर पेशेंट हैं और चाहते हैं कि आपका शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में बना रहे तो आपको अपनी डिनर की टाइमिंग को दुरुस्त करना चाहिए। रात का खाना 7 बजे तक खा लेने से हमारा शरीर इंसुलिन के प्रति ज्यादा संवेदनशील होता है। जिससे हमारा डायबिटीज कंट्रोल में बना रहता है।

5. हार्मोनल बैलेंस

हमारे शरीर में हार्मोन का निर्माण हमारे शरीर की टाइमिंग पर बहुत अधिक निर्भर करता है। इंसुलिन और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन हमारे शरीर में एक निश्चित समय सीमा का पालन करते हैं। यदि आप 7 बजे रात का खाना खा लेते हैं तो इससे आपका हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source