इन 3 वजहों से हैं ड्राईफ्रूट्स बच्चों के लिए अच्छे

काजू खाने से बच्चों के शरीर में एनर्जी मिलती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 15, 2018 12:32 PM IST

बच्चों का शरीर बहुत ही नाजुक और कोमल होता है, इसलिए उनकी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. बच्चों के शरीर में बहुत जल्दी इंफेक्शन होने का खतरा होता है। इसलिए उन्हें कभी भी बाहर का खाना नहीं खिलाना चाहिए, क्योंकि बाहर का खाना खाने से बच्चों के शरीर में बैक्टीरिया और कीटाणु चले जाते हैं, जिससे वह बीमार हो सकते हैं। अगर आप अपने बच्चों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो उनको ड्राई फ्रूट्स का खिलाएं। दरअसल ड्रायफ्रूट्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिनरल्स और कैल्शियम होते हैं, जो उनको इंफेक्शन से बचाकर एनर्जी प्रदान करते हैं।

1- बच्चों के लिए काजू का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। काजू में भरपूर मात्रा में विटामिन ई  होता है, जो बच्चों की स्किन का ख्याल रखता है। साथ ही काजू के सेवन से बच्चों के शरीर में एनर्जी मिलती  है। काजू खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर का लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

2- अगर आप अपने बच्चों के दिमाग को तेज बनाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से रात में थोड़े से बादाम भिगोकर छोड़ दें, और सुबह अपने बच्चों को इसका सेवन करवाएं। इसके अलावा बादाम को पीसकर दूध में मिलाकर भी अपने बच्चों को खिला सकते हैं। ऐसा करने से उनका दिमाग तेज़ होता ही है साथ ही पूरा दिन उनके शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

3- पिस्ते में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो आपके बच्चे को हानिकारक पराबैंगनी सूरज की किरणों से बचाता है, और साथ ही इसके सेवन से स्किन कैंसर और ब्लड शुगर का खतरा भी कम हो जाता है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.