Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सेहत के लिए दवा से भी तेज काम करते हैं सहजन के पत्ते, मोटापा और डायबिटीज जैसे कई रोगों का मिटा देते हैं नामोनिशान

Moringa Leaves Benefits: सहजन के पत्तों का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आइए, जाते हैं इसके फायदों के बारे में -

सेहत के लिए दवा से भी तेज काम करते हैं सहजन के पत्ते, मोटापा और डायबिटीज जैसे कई रोगों का मिटा देते हैं नामोनिशान

Written by priya mishra |Updated : July 5, 2024 5:20 PM IST

Benefits Of Drumstick Leaves: सहजन यानी मोरिंगा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता। अंग्रेजी में इसे ड्रमस्टिक (Drumstick Leaves) के नाम से भी जाना जाता है। इसके पत्ते, फूल, जड़, तना, सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल सांभर, सूप, दाल, सब्जी या करी बनाने के लिए करते हैं। सहजन की फली के साथ-साथ इसके पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। सहजन के पत्तों में विटामिन ए विटामिन सी विटामिन डी आयरन कैल्शियम पोटैशियम फॉस्फोरस जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से सहजन के पत्तों का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके सेवन से मोटापा से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आइए, इस लेख में आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं सहजन के पत्तों के फायदे और सेवन के तरीके के बारे में -

सहजन के पत्तों के फायदे (Benefits Of Moringa Leaves In Hindi)

इम्यूनिटी बूस्ट करे

सहजन के पत्तों का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें विटामिन-सी, प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाव हो सकता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

सहजन के पत्तों का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इनमें  फाइटोकेमिकल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

Also Read

More News

वजन घटाने में मददगार

सहजन के पत्तों का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसमें एंटी-ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं जो वजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं, तो सहजन के पत्तों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

सहजन के पत्तों का सेवन करने से आंखों को बहुत लाभ मिलता है। इसमें विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से आंखों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

कैंसर का जोखिम कम होता है

सहजन के पत्तों का सेवन करने से कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल को नष्ट करने में मदद करते हैं। ये शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सहजन के पत्ते कैसे खाएं? (How to Eat Moringa Leaves in Hindi)

  • आप सहजन के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं। आप चाहें तो इसमें स्वाद के लिए शहद भी मिला सकते हैं।
  • सहजन के पत्तों को स्मूदी में डालकर सेवन कर सकते हैं। इससे स्मूदी का स्वाद और न्यूट्रिशन बढ़ जाएगा।
  • आप सहजन के पत्तों का सेवन सूप या सेक्सी के रूप में कर सकते हैं।
  • आप खीरा, गाजर, मूली, चुकंदर के साथ सहजन के पत्तों को मिलाकर सलाद के रूप में खा सकते हैं।
  • आप सहजन के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना सकते हैं और इसे दाल, सब्जी, करी या दही में मिलाकर खा सकते हैं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।