अखरोट का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, दिल रहेगा हेल्दी और कब्ज की समस्या होगी दूर

Walnut Water Benefits: अखरोट का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : February 6, 2025 9:27 AM IST

Benefits Of Walnut Water: अखरोट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड, मोनोअनसेचुरेटेड फैट। कैल्शियम, पोटैशियम, फोलेट, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अखरोट खाने के फायदों के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा। लेकिन क्या आप अखरोट का पानी पीने के फायदे जानते हैं? जी हां, अखरोट का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसके नियमित सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए, जानते हैं अखरोट का पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से (Akhrot Ka Pani Peene Ke Fayde) - 

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

अखरोट को ब्रेन फूड कहा जाता है। यह दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। अखरोट का पानी पीने से दिमाग तेज होता है और याददाश्त को बेहतर करने में मदद मिलती है।

वजन घटाने में मददगार

अखरोट का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे पीने के बाद बार बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। इससे वजन घटाना आसान हो जाता है।

पाचन तंत्र में सुधार करे

अखरोट के पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही, यह आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके सेवन से गैस, अपच और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

नियमित रूप से अखरोट के पानी पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से हड्डियों और जोड़ों से जुडी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

दिल को रखे हेल्दी

अखरोट के पानी का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

कैसे बनाएं अखरोट का पानी?

अखरोट का पानी बनाने के लिए आप 2-3 अखरोट को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें और चाहें तो अखरोट को सकते हैं। नियमित रूप से अखरोट के पानी का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।