Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Sugarcane Juice Health Benefits: मीठा और राहत देने वाला गन्ने का रस गर्मियों के मौसम में पीने का आनंद ही अलग है और लोग धूप और उमस से राहत पाने के लिए इसे देसी ड्रिंक का सेवन खूब करते हैं। एक गिलास गन्ने का जूस जहां तम-मन को राहत देता है वहीं इसे पीने से तुरंत एनर्जी भी मिलती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि स्वाद से भरपूर गन्ने का जूस स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से भी राहत दिला सकता है। वहीं, कुछ बीमारियों के इलाज में गन्ने के जूस का प्रयोग किया जाता है। गन्ने का रस पीने से इनडाइजेशन की समस्या कम होती है जबकि यह शरीर को अंदर से क्लीन कर हानिकारक तत्वों के नुकसान से भी सुरक्षा प्रदान करता है। इस लेख में आप पढ़ सकते हैं गन्ने के जूस के कुछ ऐसे ही स्वास्थ्य लाभों के बारे में जिन्हें जानने के बाद आप ज़रूर पीना पसंद करेंगे यह हेल्दी जूस। (sugarcane juice health benefits in Hindi)
जैसा कि गर्मी, धूप और उमस से गर्मियों के सीजन में हर किसी को दिक्कत होती है। मौसम की मार पड़ने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है और डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं, गर्मी से बहुत अधिक सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है। इन सभी परेशानियों को कम करता है गन्ने का जूस। ईख या गन्ने का रस पीने से शरीर को इंस्टैंट एनर्जी मिलती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।
घरेलू तरीकों से पीलिया या जॉन्डिस का इलाज करने के लिए गन्ने का जूस पीड़ित व्यक्ति को पीने के लिए दिया जाता है। वहीं, इसे लिवर के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है। यह शरीर में बिलीरुबिन नामक पिगमेंट्स का लेवल संतुलित करता है जो, पीलिया की वजह बन सकता है। गन्ने का जूस पीने से कमजोरी भी दूर होती है यह रेड ब्लड सेल्स को होने वाले नुकसान को भी कम करता है।
यूरीनरी ट्रैक्ट से जुड़ी समस्याओं के कारण लोगों को पेशाब करते समय दर्द और जलन महसूस हो सकती है। इन समस्याओं से राहत पाने के घरेलू उपाय के तौर पर ताजा ईख का जूस पीने की सलाह अक्सर दी जाती है। दरअसल, गन्ने का रस यूरीन से जुड़ी समस्याओं को कम करने वाला नेचुरल ड्रिंक माना जाता है। इसीलिए, इसे पीने से यूटीआई से राहत मिल सकती है।