सर्दियों में फिट रहने के लिए पिएं गर्मा-गर्म सूप, जानें सूप पीने के फायदे

सर्दियों में आप टमाटर, पत्तागोभी, स्वीट कॉर्न सूप के साथ-साथ बीमारियों से बचने के लिए कद्दू, मशरूम, बीन्स या साबुत दालों से बना सूप भी पी सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 10, 2018 4:49 PM IST

ठंड के दिनों में हमेशा मन करता है कि गर्मा-गर्म सूप पीने को मिल जाए। सर्दी में सूप पीना भी चाहिए, क्योंकि यह काफी हेल्दी होता है। अक्सर, जब लोग बीमार पड़ते हैं, तो सूप पीते हैं लेकिन हेल्दी रहना चाहते हैं, तो हर दिन सूप का सेवन करें। सूप में विटामिन्स, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम जैसे कई गुण होते हैं, जिससे आप सर्दी-जुकाम के साथ कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचे रहते हैं। जानें, सर्दी के मौसम में गर्मा-गर्म सूप पीने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं... बढ़ाना है स्पर्म काउंट तो रोज पिएं टोमैटो सूप, ये हैं इसके 9 सेहत पर होने वाले फायदे

पिएं इन चीजों से बनी सूप

सर्दियों में आप टमाटर, पत्तागोभी, स्वीट कॉर्न सूप के साथ-साथ बीमारियों से बचने के लिए कद्दू, मशरूम, बीन्स या साबुत दालों से बना सूप भी पी सकते हैं। अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो सर्दियों में चिकन सूप भी पीना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इससे आपको प्रोटीन भी प्राप्त होगा। वजन नहीं हो रहा कम, तो सूप क्यों नहीं पीते ?

सूप पीने के फायदे

- सर्दी के दिनों में सर्दी-जुकाम, गले में खराश और खांसी जैसी समस्याओं से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। इनसे बचने के लिए रोजाना गर्मा-गर्म सूप का सेवन करें। गले में खराश या खांसी है तो सूप में हल्की-सी काली मिर्च डाल लें।

- सूप पीने से प्रतिरोधक-क्षमता बढ़ती है, जिससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है। इसके अलावा बुखार होने आप कोई भी सूप पिएं। इससे आपको ताकत मिलेगी और बुखार भी दूर हो जाएगा।

- अगर आपको भूख नहीं लगती तो रोजाना 1 कप वेजिटेबल सूप का सेवन करें। इससे धीरे-धीरे आपकी भूख बढ़ने लगेगी।

- चूंकि सूप में सभी मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं इसलिए इसका सेवन ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है।

- सर्दियों में पानी न पीने की वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। मगर रोजाना सूप का सेवन शरीर को डिहाइड्रेट नहीं होने देगा, जिससे आप कई समस्याओं से बचे रहेंगे।

- सूप एक लौ-कैलोरी फूड है इसलिए इसका सेवन मोटापा कंट्रोल में रखता है। वहीं अगर आप वजन जल्दी कम करना चाहते हैं तो फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर सूप पीएं।

- इसका सेवन बीमारियों में इसलिए भी किया जाता है क्योंकि यह आसानी से पच जाता है। साथ ही इससे बीमारी से जल्दी रिकवरी करने में भी मदद मिलती है।

- अगर आपके मुंह का स्वाद बिगड़ गया है तो सूप पिएं। इससे आपके मुहं का स्वाद वापिस आ जाएगा।

- फाइबर से भरपूर होने के कारण इसका सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। साथ इससे आप एक्ने, रिंकल्स और एंटी-एंजिंग की समस्याओं से भी बचे रहते हैं।

- एक रिपोर्ट के अनुसार, सूप ब्रेस्ट केंसर के रिस्क को कम करता है। इसके अलावा सूप पीने से प्रोस्टेट और ब्रेन कैंसर के होने का खतरा भी कम होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source