गर्मियों में खूब पीएं मैंगों शेक सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, लेकिन जान लें इसकी हेल्दी रेसिपी

Mango shake in summer: गर्मियों के मौसम से हर किसी को डर लगता है और बीमार पड़ने से बचने के लिए शरीर को ठंडा रखना जरूरी होता है। गर्मियों में लोगों को मैंगो शेक काफी पसंद होता है, जिसके फायदे कुछ इस प्रकार हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 16, 2024 4:14 PM IST

Healthy drink for summer: गर्मियों के मौसम में ठंडी चीजें खाना किसी अच्छा नहीं लगता है, लेकिन यह भी सच है कि अगर आप आइस्क्रीम खाते हैं, तो उसका कुछ ना कुछ नुकसान आपके शरीर पर पड़ता ही है। गर्मियों में खुद को हेल्दी रखने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है और सही डाइट लेते रहना भी जरूरी है। गर्मियों में बहुत सी ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ शरीर को कई फायदे भी देती हैं। मैंगो शेक भी ऐसे ही फूड्स में से एक है, जो आपको हेल्दी रखने में मदद करता है। हालांकि, बाहर मिलने वाले मैंगो शेक की तुलना में घर पर बना शेक ज्यादा हेल्दी माना जाता है और इस लेख में हम आपको इसके बारे में ही कुछ जानकारी देने वाले हैं। इस लेख में हम आपको गर्मियों के मौसम में मैंगो शेक पीने के फायदे और इसे हेल्दी तरीके से बनाना सिखाएंगे जो आपको हेल्दी रखेगा

गर्मियों में मैंगो शेक के फायदे

1. स्किन को हेल्दी रखे

घर पर बना मैंगो शेक आपकी स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है और गर्मियों में निमिय रूप से इसका सेवन करना स्किन से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। आम मेम मौजूद कई खास तरह के तत्व होते हैं, जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

2. आंखों की बीमारियां दूर रखे

आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी मैंगो शेक को काफी अच्छा माना जाता है और गर्मियों में जो लोग इसका सेवन करते हैं उनकी आंखें स्वस्थ रहती हैं। मैंगों में खास तरह के विटामिन व अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों को हेल्दी रखते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं।

3. हड्डियों की मजबूती बढ़ाए

घर पर बनाया गया मैंगो शेक अच्छी गुणवत्ता वाले आम और शुद्ध दूध से बनाया जाता है और इसलिए इसमें कैल्शियम व विटामिन खूब मात्रा में पाया जाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करना हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करेगा।

4. पाचन रोगों को दूर करे

पाचन से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए भी यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है और खासतौर पर जिन लोगों को खाया-पिया ठीक से पचना बंद हो गया है, उन्हें रोजाना एक गिलास घर पर बना मैंगो शेक जरूर पीना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ पाचन से जुड़ी बीमारियां दूर होती हैं, बल्कि कब्ज आदि की समस्या भी नहीं रहती है।

5. इम्यूनिटी बढ़ाएं

गर्मियों में भी कई तरह के संक्रमण व एलर्जी आदि होने का खतरा बढ़ जाता है और इसलिए लिए इम्यूनिटी का स्ट्रॉन्ग होना जरूरी है। अगर आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग है तो इस तरह के इन्फेक्शन आदि होने का खतरा काफी कम रहता है और आप हेल्दी रहते हैं।

घर पर बनाने का आसान तरीका

मैंगो शेक को हेल्दी रखने के लिए उसमें लो फैट मिल्क का इस्तेमाल करें, ताजे आम लें और आइसक्रीम आदि का इस्तेमाल न करें। जितना हो सके शुगर का कम ही इस्तेमाल करें और अगर संभव हो तो व्हाइट शुगर की जगह ब्राउन शुगर ही लें।