सर्दियों में हर दिन पिएं 2 बार गुड की चाय, कब्ज और पेट की मरोड़ होगी दूर

दूध पीने वाला देश भारत आज चाय का सबसे बड़ा उपभोक्ता बन गया है। क्या आप जानते हैं कि चाय में चीनी मिलाकर पीना सेहत को नुकसान पहुंचाता है। जानिए सर्दियों गुड़ वाली चाय पीने के फायदे..

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : December 1, 2023 1:31 PM IST

Jaggery mix in Tea: कुछ लोगों के दिन की शुरुआत चाय के साथ ही होती है। यदि आप रोज सुबह चाय पीने के आदी हैं तो आप इसे मीठा करने के लिए चीनी का इस्तेमाल जरूर करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी चाय में मिली हुई चीनी आपकी सेहत को कितना नुकसान पहुंचाती है। आज हम आपको चाय में चीनी के एक हेल्दी विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां आप अपनी चाय में मिठास के लिए चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग कर सकते हैं। जिससे आपकी चाय मीठी भी हो जाएगी और आपकी सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा गुड़ में आयरन, फाइबर, पोटेशियम जैसे तत्व भरपूर पाए जाते हैं। जिससे सर्दियों में पीने से हमारी सेहत को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं सर्दियों में गुड़ वाली चाय पीने के फायदे (Benefits of Drinking Jaggery Tea in Winters)

1. कब्ज होगी ठीक (Jaggery Tea for Constipation)

यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो चाय में गुड़ मिलाकर पीना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे पीने से हमारा बाउल मूवमेंट तेज होता है, और पेट के डाइजेस्टिव एंजाइम एक्टिवेट हो जाते हैं।

2. पेट की मरोड़ में राहत (Jaggery Tea for Stomach ache)

यदि आप पेट की मरोड़ की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको गुड़ की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप अदरक को पानी में अच्छे से उबालकर उसमें थोड़ा गुड़ मिलाकर पिएं आपको पेट में मरोड़ की समस्या से जल्द निजात मिल जाएगी।

3.मजबूत पाचन तंत्र (Jaggery Tea for Digestive problems)

गुड की चाय हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करती है. इसके नियमित सेवन से पेट संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी, और इनडाइजेशन से राहत मिलती है। गुड़ में पाए जाने वाले फ्रुक्टोज और फाइबर हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यही कारण है कि इसे पीने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है।

4. एनीमिया से राहत (Jaggery Tea for Anemia)

गुड़ में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। आयरन हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में काफी मदद करता है, जिससे हमारा हीमोग्लोबिन का लेवल भी दुरुस्त होता है। इसलिए नियमित रूप से गुड़ से बनी चाय पीने से एनीमिया जैसे गंभीर रोग में भी लाभ होता है। एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को रोज दिन में 2 बार गुड़ से बनी चाय पीनी चाहिए।

5. फ्लू से बचाव (Jaggery Tea for Flu)

गुड़ की चाय हमारे शरीर को सर्दी, जुकाम, खांसी जैसे साधारण फ्लू से बचाने में काफी मदद करती है। गुड़ में ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को गर्म बनाए रखने में मदद करते हैं। जिससे सर्दी के मौसम में होने वाले मौसमी फ्लू में राहत मिलती है। यदि आप सर्दियों में सामान्य फ्लू से बचना चाहते हैं तो दिन में 2 बार गुड़ की चाय का सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी विशेषज्ञ सलाह देना नहीं हैं। यदि आप किसी भी चीज का इस्तेमाल औषधि के तौर पर कर रहे हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के न करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.