
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Benefits of Hibiscus Tea: आपने अपने घर में या बाग-बगीचों में गुड़हल का पौधा जरूर देखा होगा। आमतौर पर, लोग गुड़हल के फूलों को पूजा-पाठ में इस्तेमाल करते हैं। लाल रंग का गुड़हल का फूल देखने में जितना खूबसूरत लगता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी होता है। इसमें औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों की दूर करने में मदद कर सकते हैं। आयुर्वेद में गुड़हल के बीज, पत्तों और पंखुड़ियों का इस्तेमाल दवाइयों में किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी गुड़हल की चाय पी है? जी हां, गुड़हल के फूलों से गुड़हल की चाय बनती है, जो एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं। इसे अंग्रेजी में हिबिस्कस टी कहा जाता है। गुड़हल की चाय पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसका सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में हम आपको गुड़हल की चाय पीने के फायदे (Hibiscus Tea Benefits In Hindi) और इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में गुड़हल की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें हाइपरटेंसिव गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है।
गुड़हल की चाय का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मददगार होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो धमनियों में प्लाक बनने से रोकते हैं।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो गुड़हल की चाय का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, जिससे शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट को तेजी से बर्न करने के मदद मिलती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र में सुधार होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
गुड़हल की चाय पीने से तनाव और चिंता को दूर किया जा सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो तनाव समेत कई मानसिक समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।
गुड़हल की चाय का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। गुड़हल की चाय में ओलीफेनॉल और ऑर्गेनिक एसिड्स मौजूद होते हैं, जो इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
गुड़हल की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें। इसमें 1-2 चम्मच सूखे गुड़हल की पंखुड़ियों को डालें। आप चाहें तो ताजे गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। फिर इसे करीब 5-7 मिनट तक उबालें। जब पानी का रंग लाल हो जाए, तो इसे कप में छानकर इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।