Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में रोज पिएं अदरक वाला दूध, सर्दी-जुकाम से लेकर जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत

Ginger Milk Benefits: सर्दियों में अदरक वाला दूध पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से -

सर्दियों में रोज पिएं अदरक वाला दूध, सर्दी-जुकाम से लेकर जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत

Written by priya mishra |Updated : January 9, 2025 4:42 PM IST

Benefits of Ginger Milk In Winter: सर्दियों में अदरक का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अधिकतर लोग चाय बनाने से लेकर सब्जी या चटनी में इसका प्रयोग करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अदरक वाला दूध पिया है? जी हां, अदरक वाला दूध पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से सर्दी-जुकाम से लेकर जोड़ों में दर्द की समस्या को दूर किया जा सकता है। आइए, इस लेख में  डाइटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं सर्दियों में अदरक वाला दूध पीने के फायदों के बारे में विस्तार से (Adrak Wala Doodh Peene Ke Fayde) -

इम्यूनिटी बूस्ट करे

सर्दियों में अदरक वाला दूध पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। नियमित रूप से अदरक वाले दूध का सेवन कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करे

सर्दियों में अदरक वाला दूध पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से गैस, अपच और पेट में दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Also Read

More News

सर्दी-जुकाम में आराम दिलाए

अदरक वाला दूध पीने से सर्दी-जुकाम और खांसी और की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। यह शरीर को गर्माहट प्रदान करता है और गले की खराश को भी दूर कर सकता है। इसका सेवन करने से गले में इन्फेक्शन और सूजन की समस्या दूर हो सकती है।

जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाए

सर्दियों में अदरक वाला दूध पीने से जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है। दरअसल, अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

दिल को स्वस्थ रखे

सर्दी में अदरक वाले दूध का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल किस तरह को कम करने में भी मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

कैसे बनाएं अदरक वाला दूध?

अदरक वाला दूध बनाने के लिए एक पैन में दूध गर्म करें। फिर इसमें एक इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस करके डालें और दूध को अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे किसी गिलास में छानकर पिएं। आप चाहें तो मिठास के लिए इसमें गुड़, चीनी या शहद भी मिला सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।