
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 29, 2021 12:26 AM IST
गाय का दूध पीने के सेहत लाभ
Benefits of Cow Milk in Hindi: ज्यादातर लोग भैंस के दूध का सेवन करते हैं, कुछ लोग बकरी का दूध भी पीते हैं, लेकिन आप गाय का दूध (cow milk) भी जरूर पिएं। गाय का दूध सेहत को कई मायने में लाभ पहुंचाता है। गाय के दूध में कई पोषक तत्व होते हैं जैसे कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, फैट्स आदि। ये सभी तत्व किसी ना किसी तरह से सेहत को लाभ (Cow Milk Benefits in Hindi) पहुंचाते हैं। इसमें कैल्शियम होने के कारण हड्डियों को मजबूती देता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बूस्ट करता है गाय का दूध। जानें, गाय का दूध पीने के सेहत लाभ (Gaye ka doodh peene ke fayde ) क्या हैं....
1. गाय के दूध में ओमेगा- 3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो एक गुड फैट है। इस दूध को पीने से हार्ट संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। दिल स्वस्थ रहता है।
2. यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो भैंस या बकरी का दूध पीने की बजाय गाय का दूध पिएं। यह दूध शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है, जिससे भूख कम लगती है। गाय के दूध से प्रोटीन, ऊर्जा प्राप्त होती है, जिससे एक्सरसाइज करने के समय शरीर को जरूरी ऊर्जा मिलती रहती है। वजन कम करना है, तो लो फैट वाला गाय के दूध का सेवन करें।
3. पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, विटामिन ई, जिंक, सेलेनियम आदि होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इस दूध को पीकर आप अपनी इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं, जिससे लंबी उम्र तक स्वस्थ (Gaye ka doodh peene ke fayde ) बने रह सकते हैं।
4. गाय के दूधमें अमीनो एसिड होता है, जो इंद्रियों को शांति प्रदान करता है। रात में एक गिलास गाय का दूध पीकर सोने से सुकून भरी नींद आती है। सुबह पेट साफ होता है। कब्ज नहीं होता है। रात में नींद ना आने की समस्या है, तो गाय का दूध जरूर पीकर (Cow Milk Benefits in Hindi) सोएं।
5. त्वचा संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है गाय का दूध। खुले और बड़े पोर्स को बंद करता है। इससे ब्लैकहेड्स नहीं होता है। बतौर क्लिंजर आप गाय के दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन का पीएच लेवल बैलेंस बना रहता है। ड्राई और डल स्किन है, तो गाय का दूध या मलाई लगाकर मालिश करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.