Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
नारियल का पानी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर और स्वादिष्ट होता है और इसीलिए, हर डाइटिशियन या न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा नारियल पानी पीने की सलाह लोगों को दी जाती है। नारियल पानी हर मौसम में उपलब्ध होता है और यह छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए भी सेवन के लिहाज से भी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी में मैग्नीशियम (magnesium) और पोटैशियम (potassium) जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये दोनों तत्व शरीर की थकान और स्ट्रेस कम करते हैं। इसके अलावा नारियल पानी में विटामिन बी भी पाया जाता है, जो ताकत देकर कमजोरी दूर करता है। आमतौर पर लोग नारियल पानी का सेवन सुबह खाली पेट या दिन के समय करते हैं। वहीं, रात में भी नारियल पानी पीने से स्वास्थ्य को लाभ होता है। यहां पढ़ें रात में नारियल पानी पीने के कुछ बड़े फायदों के बारे में। (Health benefits of drinking coconut water in night in Hindi)

हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए नारियल पानी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि, इसके सेवन से उनका ब्लड प्रेशर लेवल कम रखने में सहायता हो सकती है। रात में नारियल पानी पीने से हाई बीपी को कंट्रोल करना अधिक आसान बताया जाता है। लेकिन, बीपी कंट्रोल करने की दवाइयां खाने वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।
स्वस्थ किडनी के लिए नारियल पानी का सेवन बहुत फायदेमंद है क्योंकि, नारियल पानी पीने से किडनी को साफ करने और उसे काम करने में सहायता होती है। रात में नारियल पानी पीने के बाद सोने से नारियल पाली में मौजूद पोषक तत्वों को रातभर शरीर द्वारा अच्छी तरह अवशोषित किया जाता है। जिससे, शरीर का पोषण भी होता है और किडनी की बीमारियों के लक्षण भी कम होते हैं।
धूप, गर्मी और तापमान बढ़ने के कारण गर्मियों के महीने में जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है तब नारियल का पानी पीने से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद होती है। नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस करने में भी सहायता करता है। रात में नारियल पानी पीने से शरीर को अंदर से पोषण प्राप्त होता है और वह शरीर में लिक्विड लेवल को भी संतुलित करता है।