
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : September 23, 2024 11:01 AM IST
Medically Verified By:
Bottle Gourd Juice Benefits On Empty Stomach: लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसका नाम सुनते ही अक्सर लोग नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। लेकिन यह सब्जी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोज सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इसके नियमित सेवन से कब्ज, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने के फायदों के बारे में विस्तार से -
लौकी के जूस में कैलोरी और फैट की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए यह वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसके सेवन से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है।
लौकी के जूस का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
लौकी के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करने से कब्ज, गैस, एसिडिटी और पेट की जलन जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
रोज सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
डायबिटीज रोगियों के लिए सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें सैपोनिन और टरपेनोइड्स तत्व मौजूद होते हैं, लिवर और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।