
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 23, 2025 8:23 PM IST
Health benefits of beetroot juice: खासतौर पर सर्दियों में मिलने वाली कई सब्जियां ऐसी होती हैं, जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। चुकंदर भी ऐसी ही एक सब्जी है, जिसका नियमित रूप से सेवन करना स्वास्थ्य को एक साथ कई फायदे प्रदान करता है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को इससे हार्ट को होने वाले फायदों के बारे में जानकारी मिल पाती है। दरअसल चुकंदर का जूस पीना आपके हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद है और जो लोग नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीते हैं उनमें हार्ट अटैक व अन्य हार्ट डिजीज का खतरा भी कुछ हद तक कम हो सकता है। इस लेख में हम आपको इनके फायदों के बारे में बताने वाले हैं। अगर आपको हार्ट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है, तो ऐसे में चुकंदर का जूस पीना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना अच्छा हो सकता है।
हार्ट के लिए चुकंदर का जूस बेहद फायदेमंद हो सकता है, जिसका नियमित रूप से सेवन करना हार्ट को कई फायदे पहुंचाता है। कई रिसर्चों में पाया गया है कि चुकंदर में कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। चुकंदर के जूस में नाइट्रेट्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हार्ट के लिए बेहद हेल्दी चीज है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर व अन्य जरूरी पोषक तत्व हार्ट को हेल्दी रखे में मदद करते हैं।
चुकंदर के जूस को आप जितने दिन तक मर्जी पी सकते हैं और रोजाना एक गिलास इसका सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना आप चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, हार्ट को हेल्दी रखने के लिए चुकंदर के जूस के साथ-साथ सही डाइट का सेवन करना जरूरी है।
सिर्फ हार्ट के लिए ही नहीं बल्कि शरीर के अन्य अंगों के लिए भी चुकंदर का जूस काफी फायदेमंद हो सकता है। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए भी चुकंदर का जूस काफी फायदेमंद रहता है और साथ ही नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीने से स्किन भी हेल्दी रहती है।
वैसे तो चुकंदर के जूस का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन जिन लोगों को किडनी या लिवर से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है उन्हें नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। इसलिए अगर आप चुकंदर का जूस रोजाना पीना चाहते हैं, तो एक बार अपनी किडनी व लिवर की जांच करा लेना आपके लिए अच्छा विकल्प होगा
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।