
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : February 18, 2025 10:01 AM IST
Health Benefits Of ABC Juice: आज के समय में घर पर बने ताजे फलों और सब्जियों के जूस सेहत के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। ये जूस न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इनमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ प्रदान करते हैं। सेब, चुकंदर और गाजर का जूस ऐसा ही एक पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक है, जिसे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।ये एबीसी (ABC) जूस के नाम से काफी लोकप्रिय है। ये तीनों सामग्री मिलकर शरीर को ऊर्जा, ताजगी और विभिन्न बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं। सेब, चुकंदर और गाजर का जूस पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसके नियमित सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर वजन घटाने में फायदेमंद होता है। तो आइए, जानते हैं सेब, चुकंदर और गाजर का जूस पीने के फायदों के बारे में विस्तार से (ABC Juice Peene Ke Fayde) -
सेब, चुकंदर और गाजर का जूस पाचन तंत्र को मजबूत करता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो आंतों की सफाई करने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। इससे पेट की समस्याओं से राहत मिलती है और पाचन में सुधार होता है।
सेब, चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को खोलते हैं और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं। इससे रक्तचाप कम होता है और हृदय के स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसके नियमत सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है।
नियमित रूप से सेब, चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन करने से वजन घटाने में मिल सकती है। दरअसल, इसमें कैलोरी काफी कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे पीने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। इससे वजन को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। इसके अलावा, यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है।
सेब, चुकंदर और गाजर का जूस पीने से त्वचा हेल्दी और खूबसूरत बनती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो त्वचा को निखारते हैं। यह जूस त्वचा को हाइड्रेट करता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।
सेब, चुकंदर और गाजर का जूस एनीमिया की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें आयरन भरपूर में मौजूद होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है।
इसके लिए आप सेब, चुकंदर और गाजर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन तीनों को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। फिर इस जूस को एक गिलास में छानकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलेंगे।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।