hamburger icon
A
Read in English

गर्मियों में आंवला जूस में काली मिर्च मिलाकर पीने के फायदे हैं अनगिनत, जानिए सेवन का तरीका

Amla Juice Ke Saath Kali Mirch Ke Fayde: आंवले का सेवन बालों से लेकर स्किन तक सभी के लिए अच्छा होता है। इसी तरह आंवले के जूस में काली मिर्च का पाउडर घोलकर पीने से भी कई फायदे होते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 1, 2025 5:37 PM IST

आंवला हेल्थ के लिए सबसे अधिक फायदेमंद फूड्स में से एक है। आंवले में विटामिन सी (Vitamin C) और एंटीऑक्सीडेंट्स (Anatioxidants)  भरपूर मात्रा में होते हैं। ये तत्व हेल्थ को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं और साथ ही स्किन और बालों की हेल्थ में भी सुधार होता है। आंवले का सेवन अलग-अलग तरीकों से किया जाता है जो आपकी हेल्थ प्रॉब्लम्स को कम करने का काम करता है। सर्दियों से लेकर गर्मियों तक, हर सीजन में आप आंवले का सेवन कर सकते हैं। ऐसा ही एक तरीका है आंवले के साथ काली मिर्च (Amla juice with black pepper powder) का सेवन करना। इन दोनों आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करने से आपकी हेल्थ को दोगुना फायदा मिल सकता है। यह आपकी इम्यून पॉवर बढ़ाने के साथ-साथ अन्य सभी हेल्थ प्रॉब्लम्स को भी कम करता है।

आंवला जूस के साथ काली मिर्च का सेवन करने का तरीका

आयुर्वेद के अनुसार, आंवला और काली मिर्च दोनों ही कई औषधिय गुणों से भरपूर होते हैं। इसीलिए, इन दोनों ही चीजों का सही अनुपात में सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं। आंवले का जूस बनाने का तरीका ये रहा-

  • 2-3 ताजे आंवले लें और उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर मिक्सी में पीस लें।
  • फिर, इस जूस को एक गिलास में छान लें।
  • फिर एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर और शहद आंवले के जूस में मिलाएं।
  • इस जूस को हमेशा ताजा ही पिएं।

काली मिर्च के साथ आंवला जूस पीने के स्वास्थ्य लाभ

शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ती है

विटामिन C से भरपूर होने के कारण आंवले का सेवन करने से आपके इम्यून सिस्टम की शक्ति बढ़ती है। शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ाने में आंवले का विटामिन सी और काली मिर्च के एंटी-बैक्टेरियस , एंटीवायरल तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स बहुत असरदार पाए गए हैं। ये सभी तत्व शरीर को इंफेक्शन और बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। आप अगर आंवले के जूस में काली मिर्च मिलाकर पीते हैं तो इससे आपकी इम्यून पॉवर बढ़ जाती है।

डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है

जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं बार-बार होती हैं उन्हें आंवले का जूस काली मिर्च के साथ पीने से फायदा होता है। आंवला पीने से पेट की गर्मी कम होती है और काली मिर्च के तत्व में पेट में बनने वाली गैस को कम करने में कारगर होते हैं। ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स (Digestive enzymes) को भी सक्रिय करते हैं। इससे पेट की समस्याएं कम होती हैं और आप बेहतर महसूस करते हैं।

वेट लॉस में मददगार

जिन लोगों को मोटापे की समस्या है उन्हें अपना वजन कम करने के लिए आंवले का जूस पीना चाहिए। आंवले के जूस में काली मिर्च का पाउडर मिलाकर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। यह वेट लॉस की स्पीड बढ़ाता है और आपको अपना वजन कम करने में आसानी होती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।