Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अंजीर और दूध (Anjeer Aur Doodh) के सेवन की जब भी बात आती है तो हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद बताते हैं. हर रोज नियमित रूप से रात के समय गर्म दूध में सूखे हुए अंजीर को अच्छे से उबालकर पिया जा सकता है. जिससे सेहत अच्छी रहती है. कैल्शियम समेत पोटेशियम, फाइबर और विटामिन बी6 से भरपूर अंजीर जब दूध के पोषक तत्वों के साथ मिल जाता है तो महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं से राहत देने में मदद करते हैं. कई बार महिलाओं में खून की कमी (Khoon Ki Kami) हो जाती है, जिस वजह से उन्जे एनीमिया तक की शिकायत हो जाती है, इस स्थिति में अंजीर और दूध की जुगलबंदी काफी फायदा दे सकती है.
अंजीर और दूध का सेवन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. नियमित रूप से अंजीर और दूध का सेवन आज से ही शुरू करना फायदे का सौदा हो सकता है.