... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Vandana Bharti | Updated : October 23, 2024 6:01 PM IST
Sharifa ke fayde: शरीफा (Custard Apple) को सीताफल, शुगर एप्पल, कस्टर्ड एप्पल, चेरिमोया भी कहा जाता है। ऊपर से बडा अजीब सा दिखने वाला फल दरअसल, सेहत का खजाना है। इसमें आयरन, फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। यही वजह है कि डायटीशियन से लेकर डॉक्टर तक रोजाना के डाइट में इस फल को शामिल करने की सलाह देते हैं। यह फल हार्ट और डायबिटीज जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं। आइए जानते हैं अगर राजाना शरीफा खाएं तो सेहत को कौन-कौन से फायदे मिलेंगे।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (NIN) के अनुसार, शरीफा में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, जो एम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता है और स्किन को भी चमकदार बनाता है। इसमें विटामिन बी6 भी होता है, जो मस्तिष्क के कार्य और एनर्जी मेटाबोलिज्म के लिए जरूरी है। इसके अलावा, शरीफा डाइटरी फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम का एक अच्छा सोर्स है, जो डायजेस्टिव हेल्थ, दिल और मांसपेशियों की सेहत को सपोर्ट करता है।
कस्टर्ड एप्पल या शरीफा में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है। इसकी वजह से इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और संक्रमण वाली बीमारियों का खतरा कम होता है। एक शरीफा आपके रोजाना के विटामिन सी की जरूरतों को पूरा कर सकता है, जिससे आपके शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा मजबूत होती है।
शरीफा में डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन में सहायता करता है। इसे खाने से कब्ज नहीं होती। फाइबर आपके डायजेस्टिव हेल्थ में योगदान देते हुए हेल्दी गट माइक्रोबायोम को भी सपोर्ट करता है।
शरीफा पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और दिल की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। पोटेशियम शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित करता है, जिससे उच्च रक्तचाप का जोखिम कम होता है, जबकि मैग्नीशियम, दिल की मांसपेशियों के कार्य और हृदय स्वास्थ्य को सपोर्ट करता है।
कस्टर्ड एप्पल में मौजूद विटामिन बी6 एनर्जी मेटाबोलिज्म के लिए बहुत जरूरी है। इसे खाने से आप एनर्जेटिक फील करते हैं और मूड अच्छा रहता है। यहां तक कि मस्तिष्क अपना संज्ञानात्मक काम अच्छी तरह कर पाता है। क्योंकि ये न्यूरोट्रांसमीटर के प्रोडक्शन में मदद करता है। कस्टर्ड एप्पल यानी शरीफा खाने से आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कस्टर्ड एप्पल के एंटीऑक्सीडेंट गुण, खासतौर से इसमें मौजूद विटामिन सी, त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इससे स्किन और अधिक चमकदार हो सकती है और आप जवां दिख सकते हैं। इसे रोजाना खाने से उम्र के लक्षण कम दिखाई दे सकते हैं।