Health Benefits Of Corn Silk: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए रोज़ पीएं मकई के रेशों की चाय, हार्ट बनेगा हेल्दी, जानें कॉर्न सिल्क के अन्य फायदे

बहुत कम लोगों को ही पता है कि मकई के छिलके के साथ फेंक दिए जाने वाले कॉर्न सिल्क या रेशे बहुत ही पौष्टिक होते हैं इनका सेवन भी किया जाता है। ( (health benefits of corn silk or corm hair in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 20, 2021 7:01 AM IST

Health benefits of corn silk or corm hair: झमाझम बरसात, सड़क किनारे रेहड़ी पर भुनते भुट्टे और नमक-नींबू के साथ उनका स्वाद लेते आप आपको दोस्त, मॉनसून की सबसे प्यारे अनुभवों में से एक है यह और अगर आपको कभी बरसात की बौछारों के बीच इस तरह से सेंका हुआ मक्के का भुट्टा खाने का मौका मिला है तो आप समझते ही होंगे कि यह कितनी स्पेशल फीलिंग है। खैर, भुट्टा खाने से पहले उसके छिलके उतारे जाते हैं जिनके साथ भुट्टे से अलग हो जाते हैं वो रेशमी रेशे जो अपनी सफेद रंगत से कभी-कभार आपका ध्यान भी खींचते हैं। लेकिन,बहुत कम लोगों को ही पता है कि मकई के दानों और भुट्टे के छिलकों के बीच मौजूद पतले सफेद रेशे जिन्हें अक्सर कचरा समझकर फेंक दिया जाता है,  वे रेशे  बहुत ही पौष्टिक होते हैं इनका सेवन भी किया जाता है। (health benefits of corn silk or corm hair in Hindi)

क्या मकई के रेशे भी होते हैं पोषक तत्वों से भरपूर

जी हां, मकई के दानों की तरह ही भुटटे में मिलने वाले रेशों में भी विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे कॉर्न सिल्स या कॉर्न हेयर के नाम से जाना जाता है। इन रेशों में पोटैशियम  और विटामिन बी2 के साथ-साथ कैल्शियम, विटामिन सी और विटामिन के भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जाने भुट्टे के रेशे के सेवन के हेल्दी फायदे। (health benefits of corn silk or corm hair)

1.डायजेशन करे बूस्ट

कॉर्न सिल्क के सेवन से पाचन शक्ति बढ़ती है। इससे एपेटाइट भी बढ़ती है और पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती है।

2.कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

इन रेशों का सेवन रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कंट्रोल करते हैं। जिससे दिल की बीमारियां कम होती हैं। (health benefits of corn silk or corm hair)

3.ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल

डायबिटीज या मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए कॉर्न सिल्क से बनी चाय पीना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि, यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4.किडनी स्टोन का नैचुरल इलाज

किडनी को हेल्दी बनाना है कॉर्न सिल्क। यह किडनी में अटके जहरीले और नुकसानदाक पदार्थों को बाहर निकाल फेंकता है। जिससे, किडनी में स्टोंन्स यानि पथरी होने का खतरा कम होता है। साथ ही पेशाब से जुड़ी समस्याओं या यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन्स से भी राहत मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.