Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मियों में सौंफ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें डाइट में कैसे करें शामिल?

Fennel Seeds Benefits In Summer: गर्मियों में सौंफ का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से –

गर्मियों में सौंफ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें डाइट में कैसे करें शामिल?
VerifiedVERIFIED By:

Written by priya mishra |Updated : April 29, 2024 5:32 PM IST

Fennel Seeds Benefits: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और लू से बचाव के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इन्हीं चीजों में सौंफ भी शामिल है। गर्मियों में सौंफ का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए यह शरीर को ठंडा रखती है और पेट की गर्मी को भी शांत करती है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों की दूर करने में मदद करते हैं। यह गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखती है। इसके नियमित सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आइए, इस लेख में डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि गर्मियों में सौंफ खाने के फायदे क्या हैं (Saunf Khane Ke Fayde) और डाइट में कैसे शामिल करें?

शरीर को ठंडा रखे

गर्मियों में सौंफ का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे यह बॉडी को अंदर से ठंडा रखने में मदद करती है। साथ ही, पेट की गर्मी और जलन को भी शांत करती है। इसके सेवन से हीट स्ट्रोक से बचाव में मदद मिल सकती है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

गर्मियों में सौंफ का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके सेवन से पाचक एंजाइम को बढ़ावा मिलता है। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज, अपच, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

Also Read

More News

इम्यूनिटी बूस्ट करे

सौंफ के नियमित सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में, इसके सेवन से आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे

गर्मियों में लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में, सौंफ का सेवन करने से हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

बॉडी को डिटॉक्स करे

सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है। साथ ही, गर्मियों में इसके सेवन से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

गर्मियों में कैसे करें सौंफ का सेवन? - Ways To Add Fennel Seeds In Diet

गर्मियों में आप सौंफ को कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप सौंफ का शरबत, सौंफ का पानी और सौंफ की चाय बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप भोजन करने के बाद सौंफ को माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी खा सकते हैं।

एक दिन में कितनी मात्रा में कर सकते हैं सौंफ का सेवन? - How Much Fennel Seeds To Eat In A Day

ध्यान रहे कि सौंफ का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, वरना इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। डायटिशियन अबर्ना के मुताबिक, आप एक दिन में एक से दो चम्मच सौंफ का सेवन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।