Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Health Benefits of Cinnamon Milk : दालचीनी व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसमें मौजूद तत्व कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं जो सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। दालचीनी का इस्तेमाल आमतौर पर सब्जियों या नॉनवेज की कोई रेसिपी बनाने के लिए लोग करते हैं, पर कभी इसे दूध के साथ मिलाकर पिएं। दालचीनी वाला दूध (Health Benefits of Cinnamon Milk) आपको कई बीमारियों से बचाए रख सकता है।
पाचन संबंधी किसी भी समस्या के लिए दालचीनी काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप दूध के साथ दालचीनी का सेवन (Health Benefits of Cinnamon Milk) करते हैं, तो इससे आपको बहुत हा फायदा होगा। इसका सेवन करने से गैस की समस्या से भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही पाचन भी दुरुस्त होगा।
कई अध्ययनों में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि दालचीनी में कई (Cinnamon Benefits) ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। दालचीनी वाला दूध (Health Benefits of Cinnamon Milk) खासतौर पर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
अगर आपको रात में नींद नहीं आती है और बार-बार करवटें बदलते रहते हैं, तो दालचीनी वाला दूध (Health Benefits of Cinnamon Milk) पिएं। इसका सेवन करने से आपको बहुत ही सुकून भरी नींद आएगी। दालचीनी में एमीनो एसिड होता है, जो शरीर में जाते ही दिमाग को शांत करने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से शरीर की सारी थकान और तनाव भी दूर हो जाती है।
दालचीनी वाला दूध पीने से बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। इसका एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन और बालों को इंफेक्शन से सुरक्षित रखता है। बालों में दाल चीनी को लगाने के लिए दाल चीनी में थोड़ा दूध और शहद मिला लें, इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। इससे आपके बलों में चमक बढ़ेगी।
हड्डियों की मजबूती के लिए लोग सालों से दालचीनी वाले दूध का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस दूध के नियमित सेवन से गठिया की समस्या नहीं होती है। दालचीनी में फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीज जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो हड्डियों को मजबूत करने में हमारी मदद करता है। इससे गठिया से संबंधित समस्याएं भी दूर की जा सकती हैं।
दालचीनी वाला दूध बनाना आसान है। एक कप दूध में एक से दो चम्मच दालचीनी पाउडर डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं। जिन्हें दालचीनी से कोई एलर्जी है, वे इस दूध को न पिएं। आप चाहें तो इस दूध को पीने से पहले डॉक्टर से सलाह की सलाह लें।
कहीं आप भी तो नहीं खाते अधिक टमाटर? हो सकती हैं ये 4 बीमारियां
माउथवॉश से कोरोना की गंभीरता को किया जा सकता है कम! जानें क्या कहती है रिसर्च
डिप्रेशन की दवा कोरोना वायरस के इलाज में होगी मददगार, वैज्ञानिकों का दावा
कॉफी पीने से महिलाओं का बेली फैट होता है कम, रिसर्च में हुआ खुलासा