गर्मियों में चिया सीड्स का पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, आसान तरीके से घर पर करें तैयार

गर्मियों में चिया सीड्स का पानी पीने से शरीर को हाइ़ड्रेशन मिलता है। इससे लू, तपस और गर्मी में होने वाली अन्य परेशानियों से बचाव होता है। तो चलिए जानते हैं गर्मियों में चिया सीड्स का पानी पीने के फायदों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 23, 2026 5:05 PM IST

health benefits of chia seeds water in summer: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी होने लगती है। पानी की कमी के कारण शारीरिक कमजोरी, थकान और सुस्ती की समस्या होना आम बात है। लेकिन इस बार की गर्मियों में आप पानी की कमी और शरीर से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचाव करना चाहते हैं को चिया सीड्स का पानी ट्राई करके देखिए। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की वेबसाइट पर छपी एक रिसर्च बताती है कि चिया सीड्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा- 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व मिलकर चिया सीड्स को सुपरफूड बनाते हैं। गर्मियों में जब आप चिया सीड्स को पानी में भिगोकर पीते हैं तो इससे न सिर्फ शरीर हाइड्रेट रहता है, बल्कि आपको सभी पोषक तत्वों का भी फायदा मिलता है।

Lemon Water With Chia Seeds Benefits चिया सीड्स में फाइबर होता है।

गर्मियों में चिया सीड्स का पानी पीने के 5 फायदे

  1. पानी की कमी को पूरा करें- रिसर्च के अनुसार, चिया सीड्स को पानी में भिगोकर रखने से यह जेल जैसा बन जाना जाता है। जब आप इसको पीत हैं तो यह शरीर में जाकर पानी को धीरे- धीरे रिलीज करता है। इससे गर्मियों में शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और हाइड्रेशन लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिलती है।
  2. पेट की परेशानी दूर- गर्मियों में तेज धूप, पसीना और लू के कारण अक्सर लोगों को पेट में दर्द, कब्ज और एसिडिटी की परेशानी होती है। इन परेशानियों को दूर करने में भी चिया सीड्स आपकी मदद करता है। चिया सीड्स में सोल्यूबल फाइबर होता है। यह आंतों की सफाई करके मल त्याग की प्रक्रिया को सही करता है। इससे कब्ज व पेट दर्द की परेशानी धीरे- धीरे कम होने लगती है।
  3. शरीर को एक्टिव रखें- गर्मी के मौसम में होने वाली सुस्ती और आलस के लिए भी चिया सीड्स बहुत फायदेमंद होता है। चिया सीड्स में मौजूद प्रोटीन, हेल्दी फैट्स शरीर में धीरे- धीरे एनर्जी को रिलीज करते हैं। ऐसे में गर्मियों में चिया सीड्स का पानी पीने से आपको दिनभर एक्टिव और हेल्दी रहने में मदद मिलती है।
  4. त्वचा के लिए फायदेमंद- धूप और लू के कारण होने वाले सनटैन और झाइयों को घटाने में भी चिया सीड्स का पानी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। चिया सीड्स के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे त्वचा हेल्दी और चमकदार बनती है।
  5. डायबिटीज में सही - चिया सीड्स कार्बोहाइड्रेट्स के डाइजेशन को धीमा करते हैं, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता है। गर्मियों में डायबिटीज के मरीज अगर संतुलित मात्रा में चिया सीड्स का पानी पिएं, तो इससे हाई ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाव किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि डायबिटीज के मरीजों को गर्मियों में चिया सीड्स का पानी सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

चिया सीड्स वॉटर को आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं।

चिया सीड्स का पानी बनाने का सही तरीका

  1. गर्मियों में आप भी चिया सीड्स के पानी का फायदा लेना चाहते हैं तो नीचे बताए गए तरीके से इसे तैयार कर सकते हैं।
  2. सबसे पहले 1 गिलास पानी में 2 चम्मच चिया सीड्स को डालकर 20 मिनट से 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
  3. जब पानी में भिगोया हुआ चिया सीड्स जेल की तरह हो जाए, तब इसे एक बोतल में ट्रांसफर कर लें।
  4. अब बोतल में थोड़ा सा पानी डालें और नींबू व शहद को अच्छे से मिलाकर तैयार कर लें।
  5. आपका चिया सीड्स का पानी पीने के लिए तैयार हो चुका है। आप चाहें तो चिया सीड्स को रातभर पानी में भिगोकर भी छोड़ सकते हैं।

ध्यान रहे कि चिया सीड्स का पानी गर्मियों में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन जिन लोगों को चिया सीड्स से किसी प्रकार की एलर्जी है उन्हें इसका सेवन करने स बचना चाहिए। इसके साथ ही, जो लोग किसी प्रकार आप किसी बीमारी को कंट्रोल करने के लिए दवा का सेवन कर रहे हैं, तो चिया सीड्स को बिल्कुल न लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.