Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर को 4 जबरदस्त लाभ देगी पोषक तत्वों से भरी चिया पुडिंग, जानें इससे मिलने वाले खास फायदे

Health benefits of chia pudding: चिया पुडिंग शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है, जिससे शरीर को कोई एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। इस लेख में हम आपको चिया पुडिंग से मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

शरीर को 4 जबरदस्त लाभ देगी पोषक तत्वों से भरी चिया पुडिंग, जानें इससे मिलने वाले खास फायदे

Written by Mukesh Sharma |Updated : September 17, 2024 7:22 PM IST

Chia pudding benefits for health: शरीर को हेल्दी और एनर्जेटिक बनाना बहुत मुश्किल काम भी नहीं है। मगर फिर भी कई लोग इसे बहुत मेहनत भरा काम समझते हैं, लेकिन आप ख स्वादिष्ट से चिया पुडिंग से भी अपनी सेहत को लाभ पहुंचा सकते हैं। चिया पुडिंग एक बेहद सेहतमंद और पौष्टिक आहार है, जिसे नियमित रूप से खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इसमें चिया बीजों का इस्तेमाल होता है, जो फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। चिया पुडिंग स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। चिया बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो हृदय के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और दिल की धमनियों की सफाई करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। चिया पुडिंग नाश्ते, स्नैक्स, या डेसर्ट के रूप में एक बेहतरीन विकल्प है जो न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। विशेषज्ञ कहते हैं कि चिया पुडिंग एक स्वस्थ और स्वादिष्ट विकल्प है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है, जिसे डाइट में शामिल करने के कई लाभ भी हैं।

उच्च फाइबर सामग्री

चिया बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है, जिससे अधिक खाने से बचा जा सकता है। साथ इसका सेवन आपको लंबे समय तक स्वस्थ रहने में भी मदद करता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड का स्रोत

चिया बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और शरीर में सूजन को कम करने का काम करते हैं। यह दिमाग और दिल दोनों के लिए लाभकारी होता है। इसलिए आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।

Also Read

More News

वजन कम करने में मददगार

आपका जैसा मन करे आप चिया बीजों का सेवन कर सकती हैं। मगर कई लोग चिया बीजों को पानी या दूध में भिगोकर भी खाते हैं। चिया बीजों को पानी या दूध में भिगोने ने से यह जेल की तरह हो जाते हैं, जिससे यह पेट में अधिक जगह घेरते हैं और भूख को नियंत्रित करते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है, क्योंकि आपको कम कैलोरी का सेवन करना पड़ता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

चिया बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इससे त्वचा की सेहत में सुधार होता है और बुढ़ापे की प्रक्रिया धीमी होती है। इसलिए जो लोग अपनी त्वचा को लेकर अधिक परेशान रहते हैं वह इसका सेवन कर सकते हैं।

चिया पुडिंग बनाने का तरीका

सामग्री

3 बड़े चम्मच चिया बीज

1 कप दूध (नारियल, बादाम, या सोया दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)

1-2 चम्मच शहद या मेपल सिरप (स्वादानुसार)

1/2 चम्मच वनीला एसेंस (वैकल्पिक)- ताजे फल (सजावट के लिए)

बनाने का तरीका

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

- एक बाउल में चिया बीज, दूध, और शहद मिलाएं। फिर इसे अच्छे से मिलाकर फ्रिज में 3-4 घंटे या पूरी रात के लिए रख दें ,ताकि चिया बीज फूल जाएं और मिश्रण गाढ़ा हो जाए। जब पुडिंग तैयार हो जाए, तो इसे ताजे फलों जैसे कि स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, या आम से सजाएं। आप इसमें नट्स, बीज, या दही भी मिला सकते हैं, ताकि इसका पोषण और स्वाद बढ़े। आप स्वाद के अनुसार दूध और स्वीटनर को एडजस्ट कर सकते हैं। यह एक हेल्दी और स्वादिष्ट डिश है, जिसे आप नाश्ते या स्नैक्स के रूप में आसानी से खा सकते हैं।