पान खाने के 6 हेल्दी फायदे

बेहतर डायजेशन और मुंह के कैंसर के खतरे से बचाने का काम करता है पान।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 9, 2018 1:35 PM IST

हमारे घरों में पान के पत्ते को पूजा और मांगलिक अवसरों पर विशेष अहमियत दी जाती है। साथ ही कई लोगों को पान खाने का शौक होता है और इसी चक्कर में वो अलग-अलग तरह से तैयार किए गए पान के बीड़े का स्वाद लेते हैं। इन दिनों बाज़ार में चॉकलेट पान से लेकर टूटी-फ्रूटी पान मिल जाते हैं। अगर तम्बाकू के बिना पान खाया जाए तो यह आपकी सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है, और पान के इन्हीं हेल्दी फायदों के बारे में-

  1. बेहतर डायजेशन- पाचन में सुधार पान खाने का एक बेहतरीन फायदा है। इसके पत्‍ते चबाने में काफी प्रयास करना पड़ता है जिससे लार ग्रंथि पर असर पड़ता है। इससे लार बनती है और लार अच्छे पाचन के लिए ज़रूरी और पहली चीज है। इसलिए खाने के बाद पान परोसने का रिवाज़ हमारी शादियों और दावतों में काफी आम है।
  2. मुंह के कैंसर से बचाव- पान के पत्‍ते चबाने से लार में एस्कॉर्बिक एसिड का स्‍तर सही बना रहता है जिससे मुंह के कैंसर के खतरे से बचा जा सकता है। एस्कॉर्बिक एसिड एक उत्‍कृष्‍ट एंटीऑक्सिडेंट है जो बॉड़ी में फ्री रैडिकल को कम करता है।
  3. माउथ-फ्रेशनर- पान के पत्‍तों में कई ऐसे तत्व होते हैं जो सांसों की बदबू बढ़ानेवाले बैक्‍टीरिया को पनपने नहीं देते। साथ ही पान के बीड़े में इस्तेमाल होने वाले लौंग, सौंफ, इलायची जैसी विभिन्न चीज़ें एक अच्छा माउथ-फ्रेशनर भी बनाते हैं।
  4. डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अच्छा- पान के पत्ते का ब्‍लड शुगर कन्‍ट्रोल करने में सहायक होते हैं। और इसे एंटी डायबिटिक गुण के लिए भी जाना जाता है।
  5. खांसी से राहत दिलानेवाला- खांसी की समस्या में पान के पत्‍ते में शहद लगाकर खाने से आराम मिलता है। इसके अलावा पान खाने से इससे छाती से बलगम दूर किया जा सकता है।
  6. सेक्‍स पावर- सेक्‍स से पहले खाने से इस क्रिया का अधिक सुख लिया जा सकता है। इसलिए नए जोड़े को पान खिलाने की परंपरा भी काफी पुरानी है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.