कमजोरी दूर करने के लिए रोज खाएं अंकुरित चने के साथ गुड़, इस तरह करें सेवन होगें कई बेमिसाल फायदे

गुड़ और अंकुरित चना खाने से ना केवल एनिमिया के लक्षणों से राहत मिलती है बल्कि इससे शरीर की अन्य कई समस्याएं भी कम होती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 12, 2022 11:29 AM IST

Health benefits of chana sprouts and jaggery: चना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी अनाज है और इसे हर मौसम में इसका सेवन हेल्थ के लिए समान रूप से फायदेमंद माना जाता है। चना आयरन, पोटैशियम, ज़िंक और डाइटरी फाइबर से भरपूर अनाज है जो शरीर को शक्ति देकर कमजोरी दूर करता है। इसके अलावा यह ब्रेन हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। बच्चों और महिलाएं जिन्हें एनिमिया का खतरा सबसे अधिक होता है उन्हें चने का सेवन करने की खास सलाह दी जाती है इसके अलावा यह स्किन की हेल्थ भी बूस्ट करता है। चने के सेवन के कई तरीके हैं। जैसे भुने चने को नमक के साथ खाया जाता है तो कुछ लोग चनों को भिगोकर उनकी करी बनाते हैं। इसी तरह भिगोए हुए चनों का स्वाद और पोषण पाने के लिए लोग उन्हें सलाद और चाट में मिलाकर खाते हैं। भिगोए हुए चने जब अंकुरित हो जाते हैं तो इनमें माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है जो चनों को और भी अधिक पौष्टिक बनाने का काम करते हैं।

अंकुरित चनों का सेवन नमक मिर्च के साथ तो आपने किया ही होगा लेकिन, क्या आप जानते हैं कि स्प्राउट्स आने के बाद चनों का सेवन गुड़ के साथ करने से यह सेहत के लिए और भी अधिक गुणकारी साबित हो सकता है। जी हां, एक्सपर्ट्स के अनुसार गुड़ और अंकुरित चना खाने से ना केवल एनिमिया के लक्षणों से राहत मिलती है बल्कि इससे शरीर की अन्य कई समस्याएं भी कम होती हैं। यहां पढ़ें अंकुरित चने के साथ गुड़ खाने के ऐसे ही कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में।

स्प्राउटेड चना और गुड़ खाने के फायदे (Health benefits of sprouted chana and jaggery in Hindi)

बढ़ाता है शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति

अंकुरित चने खाने से बीमारियों से लड़ने की शरीर की नेचुरल शक्ति या इम्यून पॉवर (Immune power) बढ़ सकती है। चने और गुड़ का पारम्परिक नाश्ता करने के पीछे यह भी एक कारण रहा है। क्योंकि, चने की तरह गुड़ भी शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाला फूड है जो विभिन्न प्रकार की मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन्स से शरीर को सुरक्षित रखता है।

कॉन्स्टिपेशन से मिलेगी राहत

जैसा कि चना डाइटरी फाइबर का अच्छा स्रोत है जो डाइजेस्टिव सिस्टम की शक्ति बढ़ाता है। इससे डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं जैसे कॉन्स्टिपशन, पेट की गैस और अन्य समस्याएं कम होती हैं। वहीं, इससे  शरीर की मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ती है जो वेट लॉस की प्रक्रिया को भी तेज करता है।

कैसे करें इसका सेवन

  • एक कटोरी चने को एक लीटर पानी के साथ रातभग भिगोकर रखें। अगले दिन इन्हें  एक साफ सूती कपड़े में बांधकर रख दें। कुछ घंटों बाद चनों में अंकुर निकल आएंगे।
  • अपनी जरूरतभर के चने किसी कटोरी में लें और उसे गुड़के साथ खाएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source