Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खून की गंदगी और विषाक्त पदार्थों को तेजी से साफ करता है लौकी का जूस जान लें पीने का सही समय और बनाने की रेसिपी

Bottle gourd juice: जानें किस प्रकार लौकी का जूस रक्त को साफ करने में मदद करता है और किस प्रकार इसका सेवन करके स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

खून की गंदगी और विषाक्त पदार्थों को तेजी से साफ करता है लौकी का जूस जान लें पीने का सही समय और बनाने की रेसिपी

Written by Mukesh Sharma |Published : November 28, 2022 6:35 PM IST

Lauki ka juice benefits: लौकी के फायदों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। लेकिन कुछ लोगों को लौकी की सब्जी खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है और इस कारण से इस सब्जी का फायदा नहीं ले पाते हैं। ऐसे में लौकी की सब्जी खाने की जगह लौकी का जूस निकाल पीना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। बहुत ही कम लौग जानते हैं कि लौकी का जूस पीने से रक्त से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं। जबकि कुछ आयुर्वेदिक तथ्यों के अनुसार लौकी का जूस खून से गंदगी को साफ करने और रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने में भी मदद करता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार लौकी का जूस रक्त को साफ करने में मदद करता है और किस प्रकार इसका सेवन करके स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

खून साफ करता है लौकी का जूस

लौकी जिसे भारत के कुछ क्षेत्रों में घीया भी कहा जाता है, उसे रक्त को साफ करने वाले गुणों के लिए भी जाना जाता है। कई पोषक तत्वों में भरपूर होने के साथ-साथ लौकी में कुछ ऐसे खास प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो रक्त को साफ करने में मदद करते हैं। साथ ही लौकी में मौजूद क्लोरोफिल एक खास तरह का तत्व है, जो रक्त को साफ करने में मदद करता है।

खून साफ होने से क्या फायदा मिलता है

स्किन स्वस्थ रहती है

अगर आपका खून साफ है, तो सबसे ज्यादा फायदा आपकी स्किन को मिलता है। रक्त को समय-समय पर प्यूरिफाई करने से कील, मुंहासे, जलन, एलर्जी व अन्य स्किन प्रॉब्लम्स नहीं हो पाती हैं। अगर आपको स्किन प्रॉब्लम है, तो भी आपके लिए लौकी का जूस अच्छा ऑप्शन है।

Also Read

More News

शरीर के अंग सही काम करते हैं

अगर आपका खून साफ होगा तभी शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन युक्त खून मिल पाता है। ऐसा न होने पर शरीर के अंग सामान्य रूप से काम नहं कर पाते हैं और यहां तक कि कई बार इस कारण से गंभीर समस्याएं भी हो जाती हैं।

बाल स्वस्थ रहते हैं

बालों को स्वस्थ रखने के लिए खून का साफ होना भी जरूरी है। अगर खून में गंदगी है, तो आयरन जैसे आवश्यक चीजें खून में कम होने लगती हैं और इस कारण से बालों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ज्यादातर लोगों में आयरन की कमी होने के कारण बाल झड़ने की समस्या रहती है। लौकी के जूस का सेवन करके इन समस्याओं को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

कैसे बनाएं लौकी का जूस

लौकी का जूस बनाना बहुत ही आसान है, जिसकी तकनीक कुछ इस प्रकार है -

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • एक ताजी लौकी लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें
  • लौकी कच्ची होनी चाहिए ताकि उसके बीज भी कच्चे ही हों
  • अब उसे ग्राइंडर में डालें और साथ ही आधा गिलास पानी डाल दें
  • साथ ही साथ कुछ पत्ते पुदीना व धनिया डाल लें और थोड़ा नींबू निचोड़ लें
  • इसे अच्छे से ग्राइंड कर लें और साफ कपड़े की मदद से छान लें

किस समय पीना है फायदेमंद

लौकी के जूस को किसी भी समय पिया जा सकता है, लेकिन सुबह के समय खाली पेट इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप सुबह के समय इसा पीना पसंद नहीं करते हैं, तो दोपहर के समय इसका सेवन किया जा सकता है। हालांकि, शाम के समय इसका सेवन करने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि शाम के समय इसे पीना कई बार सीने में जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।