Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हमें स्वस्थ रहने के लिए विशेष पोषक तत्वों की जरूरत होती है पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए फलों को बेहतर विकल्प माना गया है. फलों में ऐसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो हमारी सेहत के लिए अत्यधिक फायदेमंद होते हैं. ऐसे में लोग कन्फ्यूजन में रहते हैं कि कौन से फल स्वास्थ्य के लिए सही रहेंगे, जैसे- काले या हरे अंगूरों में लोग हमेशा कंफ्यूज रहते हैं. वैसे तो विशेषज्ञ दोनों तरह के अंगूरों को खाने की सलाह देते हैं, लेकिन काले अंगूरों और हरे अंगूरों में से कौन ज्यादा फायदेमंद है और किस अंगूर में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं आइये विस्तार से समझते हैं. हालांकि अंगूर का सेवन अनेक बीमारियों से बचने के लिए भी किया जाता है.
सर्दियों का मौसम आते ही हरे अंगूर बाजारों में खूब बिकने लगते हैं. यह हमारे शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी की पूर्ति करते हैं. हरे अंगूरों में विटामिन ए मौजूद होता है जो इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है. इसके अंदर विटामिन सी भी होता है जो कीटाणुओं, वायरस से शरीर को लड़ने में मदद करता है. इसके साथ-साथ इसमें विटामिन-K होता है, जो रक्त में थक्के बनाने के लिए जरूरी होता है.
काले अंगूरों को भी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. हरे अंगूरों की तरह ही इसमें भी विटामिंस होते हैं. काले अंगूरों को हरे अंगूरों की तुलना में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है जो मधुमेह एवं कैंसर जैसे रोगों के होने की संभावना कम करता है.
अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि अंगूरों की अलग-अलग किस्मों के आधार पर यह कहना कठिन है कि कौन से अंगूर ज्यादा फायदेमंद है. आप अपने फायदे एवं इच्छा के अनुसार इन अंगूरों का सेवन कर सकते हैं. काले अंगूरों में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण इसकी मांग बढ़ गई है. कई अध्ययनों से यह भी ज्ञात हुआ है कि हरे अंगूरों में भी क्वेरसेटिन और एंथोसायनिन जैसी एंटीऑक्सीडेंट पाए गए हैं. दोनों तरह के अंगूर स्वास्थ्यवर्धक होने के कारण आप अपने स्वास्थ्य एवं पसंद के आधार पर इनका चयन कर सकते हैं.