Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Benefits of Black Grapes in Hindi: अंगूर (Grapes) एक ऐसा फल है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। हालांकि, ज्यादातर लोग हरे अंगूर (Green Grapes) का सेवन अधिक करते हैं और काले अंगूर (Black Grapes) को नजरअंदाज कर देते हैं। इसकी एक वजह दोनों के दामों में फर्क होना भी हो सकता है। दरअसल, काला अंगूर, हरे अंगूर से थोड़ा महंगा होता है, शायद यही वजह है कि लोग इसे कम खरीदते हैं। लेकिन, जब आप इस हेल्दी फल (Healthy fruit) में मौजूद अद्भुत फायदों (Benefits of Black Grapes) के बारे में जानेंगे, तो इसे खाए बिना नहीं रह पाएंगे।
यदि आप नियमित रूप से 100 ग्राम काले अंगूर का सेवन करते हैं, तो आपको कई तरह के पौषक तत्व प्राप्त होंगे, जैसे एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन सी आदि।
यदि आपको डायबिटीज (Diabetes) है, तो काले अंगूर का सेवन (kale angur ke fayde) करें। इसमें मौजूद रेसवेरेट्रॉल (Resveratrol) नाम का केमिकल होता है, जो एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक से भरपूर होता है। यह शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ने नहीं देता है। इतना ही नहीं, रेसवेरेट्रॉल में एंटी-डायबिटिक तत्व भी होते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।
कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी से बचने के लिए भी आप काले अंगूर (Black Grapes) का सेवन कर सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, इस अंगूर के छिलके में भी रेसवेरेट्रॉल केमिकल होता है, जो कैंसर सेल्स को शरीर में बढ़ने नहीं देता है। चूंकि, रेसवेरेट्रॉल एंटी-कैंसर तत्वों से भरपूर होता है, तो आप प्रोस्टेट, ब्रेस्ट, फेफड़ों, पेट आदि में होने वाले कैंसर से बच सकते हैं।
आंखों को लंबी उम्र तक खराब होने से बचाए रखना चाहते हैं, तो सप्ताह में एक बार जरूर खाएं काले अंगूर। यह आंखों की सेहत के लिए काफी हेल्दी फल है। यह अंगूर (Benefits of Black Grapes in Hindi) आंखों की रेटिना को सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें मौजूद रेसवेरेट्रॉल केमिकल एंटीऑक्सीडेटिव और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो आंखों से संबंधित कई बीमारियों (Eye disease) जैसे दृष्टि दोष, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, डायबिटीज के कारण होने वाली रेटिनोपैथी रोगों से बचाता है।
यदि आप चाहते हैं कि आपका दिल लंबी उम्र तक अच्छी तरह से धड़कता रहे, तो इसमें आपकी मदद करेगा काला अंगूर (Black grapes benefits)। इस फल में पॉलीफेनॉल्स होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होने देता है। हाई बीपी (High BP) होने से दिल से संबंधित कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। उच्च रक्तचाप होने पर हृदय रोग होने की आशंका बढ़ जाती है। पॉलीफेनॉल्स ब्लड वेसल्स की कोशिकाओं की कार्य क्षमता को बेहतर बनाते हैं, जिससे दिल में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है। अंगूर खाने से हार्ट अटैक से भी बचाव होता है।
रेसवेरेट्रॉल (Resveratrol) नामक रसायन हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। चूंकि, हम पहले भी बता चुके हैं कि यह रसायन काले अंगूर में सबसे अधिक होता है और ये कई तरीके से शरीर को लाभ देता है। इस अंगूर को सप्ताह में एक बार जरूर खाएं। खासकर, उन्हें इसका सेवन करना चाहिए, जिनकी हड्डी कमजोर है या दर्द रहता है। इससे बोन डेंसिटी भी बढ़ेगी।
शरीर में अक्सर लोगों को सूजन हो जाता है। खासकर, पैरों, हथेलियों, चेहरे में सूजन की समस्या रहती है। इस फल में पॉलीफेनॉल्स होने के कारण ये सूजन को कम (Benefits of Black Grapes in Hindi) करते हैं। पॉलीफेनॉल्स में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण अधिक होते हैं, जो सूजन की समस्या से बचाते हैं।