Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हर व्यक्ति का अपना-अपना टेस्ट होता है। कुछ लोग हरे साग का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं जबकि कुछ लोगों को यह बेहद पसंद होता है। हरे साग का मतलब अक्सर लोग सरसों का साग ही समझते हैं और आपने भी “मक्के की रोटी सरसों का साग” वाली कहावत सुनी ही होगी। लेकिन आपको बता दें कि हरा साग सिर्फ सरसों से ही नहीं बल्कि पालक, चने के पत्ते और बथुआ आदि से भी बनता है। हालांकि, इनके स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए लोग पहले की तुलना में इसका काफी सेवन करने लगे हैं। भारत में बथुआ के हरे साग (Bathua ka saag) को अधिकतर सर्दियों में ही खाया जाता है। बथुआ स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है और यदि आपको भी इसका सेवन करना पसंद नहीं है तो इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानना चाहिए। इस लेख में हम आपको बथुआ के साग का सेवन करने से मिलने वाले प्रमुख लाभों के बारे में बताया गया है।
शरीर के वजन पर नजर रखने वाले लोगों के लिए बथुआ का साग काफी लाभदायक हो सकता है। बथुआ के साग में बेहद कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है और साथ ही इसमें उपयुक्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार बथुआ में अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। यह शरीर के लिए एक जरूरी आहार माना गया है और इसका सेवन न करने से शरीर में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
इसमें खास प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में जाकर एक एनाल्जेसिक प्रोपर्टीज के रूप में काम करते हैं। जिन लोगों को जोड़ों में दर्द आदि से संबंधित समस्या है, उनके लिए बथुआ अच्छा आहार हो सकता है।
जिन लोगों को कुपोषण या कुअवशोषण से संबंधित समस्या है, उनके लिए भी बथुआ का हरा साग खाना काफी लाभदायक हो सकता है। बथुआ में अनेक प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में जाकर सभी कमियों की पूर्ति करते हैं।
हालांकि, वैसे तो बथुआ को एक स्वास्थ्यकर आहार माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जिक समस्या हो सकती है। वहीं अधिक मात्रा में बथुआ का सेवन कुछ लोगों में गैस से संबंधित समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए यदि आप अपने आहार में बथुआ के साग को शामिल करना चाहते हैं, तो अपने डाईटीशियन से एक बार इस बारे में संपर्क अवश्य करें