
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 12, 2024 6:51 PM IST
Health benefits of eating soya chunks: हेल्दी रहना सिर्फ अच्छी मसल्स पर ही निर्भर नहीं करता है। अगर किसी व्यक्ति की अच्छी मस्कुलर बॉडी है, तो जरूरी नहीं है कि उसका शरीर अंदर से भी स्ट्रॉन्ग हो। एक हेल्दी व्यक्ति वह होता है, जिसका शरीर उचित रूप से मस्कुलर होने के साथ-साथ उसके शरीर के सारे अंग अंदर से हेल्दी हों और उसका मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक है। शरीर का मजबूत होना अलग बात है और उसके लिए भी मसल के साथ-साथ हड्डियों व अन्य अंगों का मजबूत होना जरूरी है। इन सभी चीजों को हेल्दी रखने के लिए अच्छी जीवनशैली के साथ-साथ अच्छी डाइट का होना भी जरूरी है। डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिनका सेवन करने से मसल्स और बोन्स दोनों स्ट्रॉन्ग बनें। सोया चंक्स भी ऐसा ही एक फूड है, जिसका सेवन करने से आपकी मसल्स तो बिल्ड होंगी ही साथ ही हड्डियां भी मजबूत होंगी। इस लेख में हम आपको सोया चंक्स खाने के फायदे और उनका सेवन करने के सही तरीके के बारे में बताने वाले हैं।
सिर्फ मसल्स और हड्डियों के लिए ही नहीं बल्कि सोया चंक्स का सही सेवन करना आपके दिल को हेल्दी रखने में भी मदद कर सकता है। सोया चंक्स में कई खास तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनका सेवन करना आपके हार्ट को हेल्दी रखने में काफी मदद करता है और आपको कई बीमारियों से भी बचाता है।
अच्छे पाचन के लिए भी सोया चंक्स का सेवन किया जा सकता है। अगर इन्हें सही तरीके से पकाकर और सीमित मात्रा में इनका सेवन किया जाए तो ये आसानी से पच जाती हैं। साथ ही इनमें मौजूद खास पोषक तत्व पाचन से जुड़ी समस्याएं होने के खतरे को भी कम कर देता है। अच्छे पाचन के लिए इसको डाइट में शामिल किया जा सकता है।
शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए भी आपके लिए सोया चंक्स का सेवन करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आपके शरीर का वजन लगातार बढ़ता जा रहा है, तो आपको अपनी डाइट में सोया चंक्स को शामिल करन लेना चाहिए। नियमित रूप से सीमित मात्रा में इनका सेवन करना वजन को कम करने में मदद कर सकता है।
सोया चंक्स में मौजूद खास पोषक तत्व शरीर के हार्मोन को बैलेंस रखने में मदद करते हैं। इसलिए महिलाओं व पुरुषों को होने वाली हार्मोन से जुड़ी बीमारियों के लिए भी सोया चंक्स का सेवन करना आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। हार्मोन को बैलेंस रखने का यह अच्छा तरीका हो सकता है।
सोया चंक्स का सेवन करना बेहद आसान है। वैसे तो कुछ लोग इसे कुछ घंटे पानी में भिगोकर खा लेते हैं, लेकिन इन्हें उबालकर खाने की सलाह दी जाती है। उबालकर खाने से ये शरीर में जल्दी पचने लगती हैं, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा भी कम हो जाता है और इससे मिलने वाले पोषक तत्व भी शरीर में तेजी से अवशोषित होने लगते हैं।