Papad Khane Ke Fyade: क्या आप भी मानते हैं कि पापड़ खाने से बढ़ता है वजन, लेकिन पापड़ खाने से हेल्थ को हो सकते हैं ये कमाल के फायदे भी

यहां आप पढ़ सकते हैं पापड़ खाने के स्वास्थ्य लाभों (Health benefits of eating Papad) और नुकसानों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 15, 2022 12:32 PM IST

Health benefits of Papad:  इंडियन फूड्स का जिक्र हो तो अचार, चटनी और पापड़ का नाम लिए बिना भोजन की बात अधूरी सी लगती है। गर्मागर्म दाल-चावल  (dal-chawal) के साथ घी (Ghee) और पापड़ परोसा जाए या बिर्यानी के साथ, पापड़ का क्रंच (crunchy papad) और उसका मसालेदार स्वाद खाने की लज़्ज़त बढ़ा देते हैं। लोग अपनी पसंद के अनुसार, अलग-अलग प्रकार की दालों से बनाए गए पापड़ खाते हैं। पापड़ फ्राइड हों या भूने हुए लोगों को उनका स्वाद अपनी तरफ आकर्षित करता ही है। हालांकि, जब वेट लॉस (weight loss) और हेल्दी इटिंग (healthy eating) की बात आती है तो लोग पापड़ खाना बंद कर देते हैं। लेकिन, वहीं अक्सर इस बात पर बहस होती रहती है कि पापड़ खाना हेल्दी होता है या अनहेल्दी। यहां आप पढ़ सकते हैं पापड़ खाने के स्वास्थ्य लाभों और नुकसानों के बारे में और उसके आधर पर तय कर सकते हैं कि पापड़ किन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता या नुकसानदायक। (Health benefits of eating Papad in Hindi)

मुंह का बिगड़ा स्वाद बढ़ाए

कई बार मौसम बदलने, थकान या अन्य किसी वजह से मुंह का ज़ायका बिगड़ जाता है और खाना खाने की इच्छा नहीं होती। ऐसे में पापड़ का सेवन करने से टेस्ट बड्स सक्रिय हो जाते हैं और भूख भी बढ़ती है। जैसा कि पापड़ में काला नमक, सोंठ, काली मिर्च, लहसुन और अजवायन-जीरा जैसे मसाले मिलाए जाते हैं जो पाचनशक्ति बढ़ाने और मूड बूस्ट करने का काम करते हैं। गर्मागर्म खिचड़ी या सूप के साथ एक-दो पापड़ खाने से बिगड़ा मूड ठीक हो सकता है और खाना खाने की इच्छा होती है।

डाइजेस्टिव सिस्टम को कर सकता है बूस्ट पापड़

पापड़ विभिन्न प्रकार की दालों (Indian pulses) और स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर मसालों से बनाए जाते हैं। इसीलिए, पापड़ों को उन फूड्स के साथ परोसा जाता है जो हेवी हों या पचने में जिन्हें अधिक समय लगता है। पापड़ में मौजूद काली मिर्च, काला नमक और सोंठ जैसे मसाले पाचनशक्ति बढ़ा सकते हैं जिससे, भोजन जल्दी से पच जाता है और पेट में भारीपन या एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होतीं।

उल्टी और मतली से मिलता है आराम

पापड़ को हेल्दी इस वजह से माना जाता है क्योंकि उसमें पेट की समस्याओं से राहत दिलाने वाले कई मसाले मिलाए जाते हैं। इसलिए जब मतली और जी मिचलाने की परेशानी हो तो पापड़ खाने से आराम मिलता है और उल्टी जैसी परेशानियां कम होती हैं।

पापड़ खाने का सही तरीका क्या है

यूं तो लोग अपनी पसंद के अनुसार, पापड़ भूनकर या डीप फ्राई  करके खाते हैं। वहीं, जो लोग कैलोरी इंटेक का बहुत अधिक ख्याल रखते हैं वे इसे तलकर खाने की बजाय भूनकर खा सकते हैं। वहीं, जब भी किसी हेवी मील या डीप फ्राइड फूड खा रहे हैं तब भी पापड़ों को भूनकर खाने की सलाह दी जाती है।

पापड़ खाने के नुकसान

  • अधिक मात्रा में पापड़ खाने से एसिडिटी और पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।
  • पापड़ में लाल मिर्च भी मिलायी जाती है जो कई लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
  • फ्राई पापड़ खाने से इसका कैलोरी काउंट बढ़ जाता है जो वजन बढ़ाने का काम कर सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source