
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 8, 2026 1:03 PM IST
Amrood ki Chutney Khane ke Fayde: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में हरे-पीले रसीले अमरूद दिखने लगते हैं, जिनको देखकर मुंह में पानी आना आम बात है। वहीं कई लोगों को तो सर्दियों में अमरूद का इंतजार रहता है। अमरूद न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे में अगर फल के रूप में आपको अमरूद अधिक नहीं भा रहा है तो आप इसकी चटनी बना लीजिए। कई घरों में अमरूद की चटनी बड़े चावल से खाई जाती है। सबसे खास बात है कि अमरूद की चटनी मिनटों में तैयार हो जाती है और रोटी, पराठे, स्नैक्स या दाल-चावल के साथ खाने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। यह चटनी फाइबर, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो सर्दियों में कमजोर पड़ती इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करती हैं। तो चलिए आज हम आपको अमरूद की चटनी बनाने की खास रेसिपी के बारे में बताते हैं, जो न सिर्फ आपकी सेहत बनाएंगे बल्कि खाने के मजे को भी दुगना कर देगी।
चटनी को टेस्टी बनाना है तो सिर्फ अमरूद से काम नहीं चलेगा उसके साथ-साथ आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। इसलिए 2 पके हुए अमरूद के अलावा आपको 1 या 2 हरी मिर्च, आधा कप ताजा हरा धनिया, एक चम्मच पिसा हुआ हरा पुदीना, आधा चम्मच भुना जीरा, 1 चम्मच नींबू का रस और स्वाद के अनुसार काले नमक की जरूरत पड़ेगी।
सबसे पहले आप अमरूद को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और इसके बीज निकाल दें। अब एक मिक्सी में अमरूद, हरी मिर्च, धनिया, पुदीना, काला नमक, भुना जीरा और नींबू का रस डालकर पीस लें। जरूरत अनुसार इसमें आप थोड़ा सा पानी भी मिले ताकि मिश्रण अच्छे से मिक्स हो सके। आप इसमें स्वादानुसार नमक भी डालें, ताकि सभी सामग्रियों में नमक सही रूप से मिल सके। आपकी स्वादिष्ट अमरूद की चटनी तैयार है।
जैसा कि आयुर्वेद में कहा गया है कि हमें फलों का सेवन हमेशा सुबह या दोपहर में करना चाहिए शाम में इसका सेवन नुकसान दे साबित हो सकता है, इसलिए अमरूद की चटनी आप सुबह नाश्ते में पराठे या टोस्ट के साथ खाएं। दोपहर के खाने में दाल-चावल या खिचड़ी के साथ भी यह बढ़िया लगती है। हालांकि इसे शाम के स्नैक्स के साथ भी लिया जा सकता है, लेकिन कोशिश करें कि सुबह के खान और दोपहर के भजन के साथ ही अमरूद की चटनी का सेवन किया जाए।
अमरूद की चटनी आपको बहुत से लाभ पहुंचती है जिसमें पाचन तंत्र का मजबूत होना शामिल है। अमरूद में जहां फाइबर और विटामिन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं तो इस चटनी में शामिल अन्य सामग्रियों में एंटीबायोटिक, और जरूरी फाइबर मौजूद होते हैं, जो सर्दी-खांसी में इम्युनिटी बढ़ाती है, वजन कंट्रोल करने में सहायक होती है और त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद साबित होती है।
हालांकि यह चटनी सभी लोगों के लिए फायदेमंद हो यह जरूरी नहीं है। इसलिए जिन लोगों को पेट में गैस, एसिडिटी या दस्त की समस्या रहती है, उन्हें सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। वहीं बहुत ज्यादा कच्चा अमरूद या तीखी चटनी नुकसान पहुंचा सकती है। सबसे जरूरी गर्भवती महिलाएं और डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह से ही अमरूद की चटनी का सेवन करना चाहिए।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।