कैंसर और दिल की बीमारी से बचाव करता है नाशपाती, जानें इसके और भी लाभ

एक सामान्य आकार के नाशपाती में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। 178 ग्राम नाशपाती में कैलोरी- 101, प्रोटीन- 1 ग्राम, कार्बेस- 27 ग्राम, फाइबर- 6 ग्राम पाया जाता है। इसके अलावा नाशपाती में विटामिन सी- 12 फीसदी, विटामिन के- 6 फीसदी, पोटेशियम - 4 फीसदी और कॉपर - 6 फीसदी होता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 4, 2020 4:41 PM IST

Benefits of Pears : नाशपाती स्वाद में मीठा और हल्का सा खट्टा होता है। खाने में यह बहुत ही नरम और स्वादिष्ट होता है। नाशपाती ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत ही गुणकारी (Benefits of Pears) होता है। विश्वभर में 100 से अधिक नाशपाती की प्रजातियां पाई जाती हैं। एक सामान्य आकार के नाशपाती में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

178 ग्राम नाशपाती में कैलोरी- 101, प्रोटीन- 1 ग्राम, कार्बेस- 27 ग्राम, फाइबर- 6 ग्राम पाया जाता है। इसके अलावा नाशपाती में विटामिन सी- 12 फीसदी, विटामिन के- 6 फीसदी, पोटेशियम - 4 फीसदी और कॉपर - 6 फीसदी होता है। इन सभी पोषक तत्वों की वजह से नाशपाती को हेल्दी फूड में शामिल किया जाता है। आइए जानते हैं नाशपाती के (Benefits of Pears) फायदे-

आंत के स्वास्थ्य को बनाता है बेहतर (Promote Gut Health)

नाशपाती इनसोल्यूबल और सोल्यूबल फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत है, जो पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। आंतों को नरम रखने में यह फाइबर हमारी मदद करते हैं। 178 ग्राम  नाशपाती में 6 ग्राम फाइबर होता है, जो रोजाना की जरूरत फाइबर का 22 फीसदी हिस्से को पूरा करता है। इसके अलावा सोल्यूबल फाइबर आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया को खाद्य आपूर्ति करते हैं। क्योंकि इसे प्रीबायोटिक माना जाता है, जो इम्युनिटी को बढ़ाने में हमारी मदद करता है।

सूजन-जलन रोधी गुण  (Have Anti-Inflammatory Properties)

शरीर में जलन और सूजन होना एक सामान्य क्रिया है, लेकिन अधिक लंबे समय तक ऐसा रहने से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।  कुछ ह्रदय रोगों और टाइप-2 डायबिटीज के कारण भी ऐसा हो सकता है। ऐसे में नाशपाती का सेवन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। नाशपाती में फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो सूजन और जलन से लड़ने में सक्षम है। इसके अलावा यह कई बीमारियों के खतरे को कम करने में हमारी मदद करता है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि दिल की बीमारी और डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए उच्च फ्लेवोनोइड फायदेमंद होता है। इसके साथ ही नाशपाती में कई तरह के विटामिन, खनिज और कॉपर जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं, जो जलन और सूजन को कम करने में हमारी मदद करते हैं।

कैंसर रोधी है नाशपाती (Anticancer Effects)

नाशपाती में कैंसररोधी गुण पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंथोसायनिन कैंसर से बचाव करते हैं। कुछ  रिसर्च में इस बात का संकेत मिला है कि नाशपाती सहित कई  ऐसे फल हैं, जो कैंसर से रक्षा करने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा नाशपाती पेट के कीड़े, फेफड़ों और मूत्राशय जैसी बीमारियों को भी कम करने का कार्य करता है। फल का अधिक सेवन करने से कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है। लेकिन अभी इसपर अधिक रिसर्च करने की आवश्यकता है।

ह्रदय को रखता है स्वस्थ ( Boost Heart Health)

हृदय रोगों को कम करने में नाशपाती हमारी मदद करती है। नाशपाती में  प्रोसेनिडिन एंटीऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो हृदय के ऊतकों में कठोरता और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में हमारी मदद कर सकता है। साथ ही इसके सेवन से अच्छा कोलेस्ट्रॉल शरीर में बढ़ता है। इसके छिलके में क्वैरसेटिन नामक एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो शरीर के सूजन और जलन को कम करने में हमारी मदद करता है। साथ ही इससे हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल रहता है, जिससे हृदय रोग के जोखिम कारक कम होते हैं। इससे हृदय स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचता है।

मूंग दाल ही नहीं इसका पानी भी है फायदेमंद, डेंगू के खतरे से लेकर मोटापे को करता है कम

फिश ऑयल के सेवन से स्किन हो सकती है खराब, होते हैं कई और भी नुकसान