... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : July 9, 2020 6:35 PM IST
नारियल खाने से इम्युनिटी होती है बूस्ट, जानें इसके और भी फायदे
Benefits of Coconut : नारियल पानी और नारियल तेल के फायदे आपके कई बार सुने और पढ़े होंगे, लेकिन क्या आपने नारियल खाने के फायदो के बारे में कभी जाना है? बाहर से कठोर और अंदर से नरम नारियल आपको फिट रखने में कारगर होता है। यह कई विटामिन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट तत्वों से भरपूर (Benefits of Coconut ) होता है। अगर आप नारियल का एक टुकड़ा रोजाना खाते हैं, तो आपकी इम्युनिटी क्षमता काफी तेजी से बढ़ती है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से मेमोरी पॉवर भी अच्छी होती है। स्किन के लिए भी नारियल काफी अच्छा होता है। आइए जानते हैं नारियल खाने के अन्य फायदों (Benefits of Coconut ) के बारे में-
कोरोनाकाल में सरकार और डॉक्टर्स द्वारा अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने की अपील की जा रही है। ऐसे में नारियल आपकी मदद कर सकता है। रोजाना नारियल खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है। नारियल में एंटीवायरल तत्व पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करती है।
गर्मियों में बहुत से लोगों को नकासीर की समस्या होती है। ऐसे में नारियल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। नकासीर की समस्या से जूझ रहे लोगों को नारियल के एक टुकड़े के साथ मिश्री का सेवन करना चाहिए। इससे नाक से खून निकलने की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी।
अगर किसी व्यक्ति को उल्टी आ रही होती है, तो उसके मुंह में नारियल का टुकड़ा कुछ समय के लिए रख दें। ऐसा करने से उल्टी की समस्या ठीक हो जाती है।
हर रोज नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट और मिश्री मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने से दिल को भी स्वस्थ रखा जा सकता है।
बच्चों और बुजुर्गों को अक्सर पेट में कीड़े होने की समस्या होती है। ऐसे में आप उन्हें रात में सोने से पहले पिसा हुआ नारियल खिलाएं। ऐसा करने से पेट में मौजूद कीड़े कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएंगे।
नारियल में फाइबर भरपूर रूप से होता है। कब्ज के रोगियों के लिए फाइबर काफी असरदार है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो कुछ दिनों तक लगातार नारियल खाएं। इससे कब्ज की समस्या ठीक हो जाएगी।
बारिश में बीमारियों से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 2 चीजें
बेफिक्र होकर खाली पेट खा सकते हैं ये चीजें, हमेशा रहेंगे फिट