सोचते वक्त बिल्कुल भी न खाएं-पिएं ये फूड और ड्रिंक, कांपने लगेगा शरीर का ये खास अंग 

हम में से अधिकांश लोग किसी न किसी बात को लेकर इतना सोचने लगते हैं कि हमें एंग्जाइटी का शिकार होना तक पड़ जाता है। हम में से बहुत से लोग हमेशा से फूड्स और ड्रिंक्स की भूमिका को कम आंकते हैं लेकिन ये दोनों ही हमारी समस्या को बढ़ा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 10, 2020 1:31 PM IST

हम सभी जिंदगी में कभी न कभी बहुत ज्यादा तनाव और चिंता के क्षणों का अनुभव जरूर करते हैं। किसी अपने को खोने का डर, किसी घटना या फिर कोई चोट कुछ ऐसी सामान्य चीजें हैं, जो होना सामान्य है और इन सभी उलझनों को हल करने की जरूरत होती है और इन्हें किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हम में से अधिकांश लोग किसी न किसी बात को लेकर इतना सोचने लगते हैं कि हमें एंग्जाइटी का शिकार होना तक पड़ जाता है। हम में से बहुत से लोग हमेशा से फूड्स और ड्रिंक्स की भूमिका को कम आंकते हैं लेकिन ये दोनों ही हमारी समस्या को बढ़ा सकते हैं। एंग्जाइटी होने के कारण आपके हाथों में कंपन शुरू हो सकता है और आपको बैठे-बैठे अपने हाथों में कंपकंपी दिखाई दे सकती है। कई न्यूट्रिशिनिस्ट बताते हैं कि कुछ खाद्य और पेय पदार्थ हमारे ब्लड शुगर लेवल पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं, जिसके कारण हमारी भावनाएं उमड़ जाती है और हम एंग्जाइटी का शिकार हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको ये बता रहे हैं कि सोचते वक्त इन फूड्स का सेवन करने से आपको एंग्जाइटी हो सकती है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये फूड और ड्रिंक।

सोचते वक्त न करें इन फूड्स का सेवन

केक और कुकीज

चिंता का हमारे ब्लड शुगर लेवल के साथ बहुत कुछ लेना-देना है। इसलिए ऐसे फूड जिनमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है, जिसके कारण एंग्जाइटी पैदा हो सकती है। केक, कुकीज, पेस्ट्री और अन्य शुगर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने के बजाय, आपको ताजे फल पर ध्यान देना चाहिए, जिसमें शुगर की प्राकृतिक मात्रा ही मौजूद होती है।

स्वीट ड्रिंक

मीठे खाद्य पदार्थों के साथ-साथ स्वीट ड्रिंक भी आपके ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है और एंग्जाइटी का कारण बन सकते हैं। कई फलों के रस में पर्याप्त फाइबर के साथ-साथ बहुत सारी शुगर होती है। कम फाइबर वाले आहार से अक्सर अपच होता है और आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

बिना प्रोटीन वाली स्मूदी

हालांकि स्मूदी को एनर्जी और पोषण का एक अच्छा स्रोत माना जाता है लेकिन कभी-कभी अगर इसमें प्रोटीन वाले फलों और सब्जियों की कमी होगी तो यह आपके ब्लड शुगर लेवल में बढ़ोत्तरी या गिरावट हो सकती है। इस कारण ही यह आप में चिंता और घबराहट की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं।

कैफीन युक्त पेय

एक शोध के अनुसार, जो लोग कैफीन युक्त पेय पदार्थ जैसे कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक पीते हैं उनमें एंग्जाइटी होने की अधिक संभावना होती है। कैफीन युक्त पेय आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में एडेनोसाइन रिसेप्टर्स को सक्रिय करते हैं, जो लोगों में एंग्जाइटी के उच्च स्तर को बढ़ा सकते हैं।

प्रोसेस्ड फूड

प्रोसेस्ड फूड आमतौर पर पेट में अपच और सूजन पैदा करते हैं, जो चिंता का कारण बन सकते हैं। ऐसा कम फाइबर कंटेंट के कारण होता है और ये हमारी आंत प्रणाली को परेशान कर सकते हैं, जिससे शरीर के स्वस्थ कामकाज में बाधा आती है।

शराब

बहुत से लोग मानते हैं कि मादक पेय उनकी दर्द भरी नसों को शांत करने में मदद करते हैं, जबकि यह वास्तविकता के ठीक विपरीत है। शराब हमारे ब्लड शुगर के स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है और इसके परिणामस्वरूप लोगों को अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह डिहाईड्रेशन और गंभीर हैंगओवर के कारण चिंता और तनाव की भावना को बढ़ा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source