हार्ट बाईपास सर्जरी के बाद क्या खाएं? डायटीशियन बता रही हैं फास्ट रिकवरी के लिए बेस्ट डाइट

बाईपास सर्जरी के बाद खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, ताकि सर्जरी के बाद जल्द से जल्द रिकवरी हो सके। आइए जानते हैं सर्जरी के बाद किस तरह का होना चाहिए डाइट?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 11, 2026 3:56 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Swetha. A

हार्ट बाईपास सर्जरी के बाद मरीजों की रिकवरी के लिए सही खानपान बहुत ही जरूरी होता है। यह एक ऐसी सर्जरी है, जिलमें हार्ट की बंद या ब्लॉक हुई धमनियों में ब्लड फ्लो को सही करने के लिए फिर से शुरू किया जाता है। इस सर्जरी में शरीर के अन्य हिस्से, जैसे - पैर या छाती से स्वस्थ नस या धमनी लेकर हार्ट की रुकी हुई धमनियों के आगे जोड़कर ब्लड फ्लो के लिए एक नया रास्ता बनाया जाता है। ऐसे में मरीज की रिकवरी सही होना बहुत ही जरूरी है। खानपान बेहतर रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह न सिर्फ शरीर को जल्दी ठीक होने में मदद करता है, बल्कि सूजन को भी कम करने और फ्यूचर में धमनियों में ब्लॉकेज बनने की संभावना को भी कम करता है।

हार्ट की बायपास सर्जरी के बाद हमें किस तरह का डाइट लेना चाहिए, इस विषय की जानकारी के लिए हमने यशोदा हॉस्पिटल की  डिप्टी चीफ डायटीशियन ए. श्वेता से बातचीत की है।  डायटीशियन का कहना है कि सर्जरी के बाद मरीजों को संतुलित, पोषक तत्वों से भरपूर और हार्ट-फ्रेंडली डाइट अपनानी चाहिए। आइए जानते हैं हार्ट बाईपास सर्जरी के बाद क्या खाना (Diet After heart bypass Sugery) चाहिए?

सर्जरी के बाद कैसी होनी चाहिए डाइट?

डायटीशियन कहती हैं कि बाइपास सर्जरी के बाद जल्दी रिकवरी के लिए सही डाइट लेना बहुत ही जरूरी (What foods are good after heart bypass surgery? ) है। आइए जानते हैं-

फल और सब्जियां जरूर करें शामिल

अगर आपकी बाईपास सर्जरी हुई है, तो रोजाना 4–5 सर्विंग्स फल और सब्जियां जरूर लें। कोशिश करें कि अपने आहार में सेब, बेरीज, पालक, ब्रोकली और गाजर जैसे खाद्य पदार्थ एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

साबुत अनाज

ओट्स, ब्राउन राइस, क्विनोआ और होल व्हीट ब्रेड जैसे अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें। इनमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देता है।

प्रोटीन के हेल्दी स्रोत

स्किनलेस चिकन, मछली, दालें, बीन्स और टोफू इत्यादि प्रोटीन के काफी अच्छे सोर्स होते हैं, जिसका सेवन करने से आपकी रिकवरी काफी बेहतर हो सकती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि सर्जरी की  शुरुआत में रेड मीट से पूरी तरह दूरी बनाना बेहतर होता है।

हेल्दी फैट्स

अगर आप अपने हार्ट को बेहतर रखना चाहते हैं, तो हेल्दी फैट को अपने आहार में जरूर जोड़ें। मुख्य रूप से एवोकाडो, बादाम, अखरोट, ऑलिव ऑयल और अलसी  जैसे फूड्स आपके हार्ट के लिए काफी अच्छा होता है। ये धमनियों को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

बाईपास सर्जरी के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

अगर आपकी बाईपास सर्जरी हुई है, तो कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देने की जरूरत ( Foods to avoid after coronary bypass surgery ) है, जैसे-

  1. सर्जरी के बाद नमक सीमित रखें। रोजाना 2 ग्राम से अधिक नमक का सेवन न करें, ताकि ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहे। स्वाद के लिए नींबू और हर्ब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. तला-भुना खाना, प्रोसेस्ड स्नैक्स, शुगर वाली ड्रिंक्स और फुल-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स से दूरी बनाएं।
  3. पानी पर्याप्त रूप से पिएं। कोशिश करें कि दिन में 2 से 3 लीटर पानी पीना आपके शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है।
  4. छोटे-छोटे मील लें, दिन में 4 से 5 बार कम मात्रा में खाना खाएं, इससे पाचन बेहतर रहता है।

Highlights

  • बाईपास सर्जरी के बाद खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।
  • इस दौरान प्रोटीन से भरपूर आहर लें।
  • हर्ट  के लिए हेल्दी फैट काफी अच्छा माना जाता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

गॉलब्लैडर की पथरी को हटाने की कोई दवा है?

नहीं, इसके लिए सर्जरी ही एकमात्र समाधान है।

सर्जरी से ठीक होने में कितना समय लगता है?

सर्जरी से रिकवर करने में कुछ सप्ताह या महीने लगा सकते हैं। सर्जरी कितनी बड़ी या छोटी है, यह इस पर भी निर्भर करता है।

सर्जरी से पहले आपको क्या नहीं करना चाहिए?

सर्जरी से 24 घंटे पहले आपको शराब पीने से बचना चाहिए। आपको धूम्रपान और कैफीन से भी परहेज करना चाहिए।

सर्जरी से पहले क्या करना चाहिए?

सर्जरी से पहले आपको सारी तैयारियां करनी बहुत जरूरी होती हैं। आपको सुबह खाली पेट रहना चाहिए। संक्रमण से बचने के लिए सभी जरूरी सावधानियां भी अपनानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source