हरतालिका तीज का व्रत खोलने पर क्या खाना चाहिए? जानें

Hartalika Teej Vrat: हरतालिका तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है। ऐसे में जानें, व्रत खोलने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : August 26, 2025 10:16 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

Hartalika Teej Vrat: आज यानी 26 अगस्त को हरतालिका तीज मनाई जा रही है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। हरतालिका तीज पर विवाहित महिलाएं अपने दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। हालांकि, अब अविवाहित कन्याएं भी मनचाहे वर के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिनभर बिना कुछ खाए-पिए रहती हैं। लेकिन व्रत खोलते समय सिर्फ हेल्दी चीजों का ही सेवन करना चाहिए। ताकि, दिनभर की थकान और कमजोरी को दूर किया जा सके। साथ ही, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी बचा जा सके। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं हरतालिका तीज का व्रत खोलने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

हरतालिका तीज व्रत खोलने के लिए क्या खाएं?

  • हरतालिका तीज व्रत खोलने के लिए आप फलों का सेवन कर सकते हैं। आप सेब, अनार, पपीता, अमरूद और केले का सेवन कर सकते हैं। इससे पानी की कमी दूर होगी और गैस-एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी बचाव होगा।
  • तीज का व्रत खोलने के लिए आप नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अलावा, आप मौसंबी का जूस, अनार का जूस या नींबू पानी भी पी सकते हैं।
  • हरतालिका तीज का व्रत खोलने के लिए आफ दही भी खा सकते हैं। इससे गट हेल्थ में सुधार होगा।
  • व्रत खोलने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। आप बादाम, किशमिश और अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो हरतालिका तीज का व्रत खोलने के लिए मखाने का सेवन भी कर सकते हैं। आप मखाने का खीर या हलवा बनाकर खा सकते हैं।

हरतालिका तीज व्रत खोलने के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए? 

  • आपको व्रत खोलने के लिए ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए। इससे गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • आपको ज्यादा मात्रा में कुट्टू और सिंघाड़े के आदि से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सिरदर्द या मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • आपको व्रत खोलने के दौरान जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स से भी बचना चाहिए।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source