Viruddh Aahar: क्यों एक साथ नहीं खाना चाहिए करेला और भिंडी,आयुर्वेद से जुड़ा है यह नियम

कुछ फू्ड्स ऐसे हैं जिनके साथ करेला खाने से स्वास्थ्य को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 22, 2024 11:58 PM IST

Foods one should not eat with Karela: हरी ताजी और मौसमी सब्जियां खाने की सलाह हर जानकार व्यक्ति देता है और हम भी जानते हैं कि सब्जियां खाने से स्वास्थ्य को कई प्रकार के फायदे हो सकते हैं। आयुर्वेद (Ayurveda) में भी अलग-अलग प्रकार की सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के आधार पर इन सब्जियों के सेवन के तरीके और उसके फायदे बताए गए हैं। ऐसी ही एक सब्जी है करेला जिसे डायबिटीज कंट्रोल करने और ब्लड प्युरिफिकेशन के लिए एक अच्छा फूड माना जाता है। करेले का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल (Foods that controls blood sugar levels) करने में जहां बहुत मदद करता है वहीं, डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी यह बहुत अच्छा माना जाता है।

करेले के साथ नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

करेले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स(antioxidants) सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन, इस सभी पोषक तत्वों के फायदे पाने के लिए करेले का सेवन सही तरीके से करना चाहिए। करेले का सेवन कई चीजों के साथ जहां फायदेमंद माने जाते हैं वहीं, कुछ चीजों के साथ इसका सेवन बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में पढ़ें यहां जिनके साथ करेला खाने से स्वास्थ्य को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है। आयुर्वेद में इन फूड्स को विरूद्ध आहार (Viruddh Aahar) में गिना जाता है और इसीलिए इनका एकसाथ सेवन एक साथ करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। ( Foods one should not eat with karela in hindi)

क्यों नहीं खाते भिंडी और करेला एकसाथ

लोग भिंडी और करेला एक साथ खाने से कतराते हैं क्योंकि ऐसा करना डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए नुकसानदायक माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार करेला और भिंडी (eating bhindi and karela together) एक साथ खाने से पाचन तंत्र उन्हें पचा नहीं पाता। जिससे पेट फूलने (bloating) और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मूली के साथ भी नहीं खाना चाहिए करेला

सर्दियों में मिलनेवाली मूली की चटनी (Mooli ki chutney) या सलाद खाना लोगों को पसंद आता है। लेकिन, अगर आप करेले की सब्जी खा रहे हैं तो उस समय मूली से बनी चीजों का सेवन ना करें। दरअसल, मूली (radish) और करेला ऐसी सब्जियां हैं जिनकी तासीर अलग-अलग होती है। इसीलिए जब इन दोनों सब्जियों को एक साथ खाया जाता है तो इससे शरीर में तापमान असंतुलित हो जाता है और इस तरह गले में खराश, कफ और पेट से जुड़ी समस्याएं (digestive problems) हो सकती हैं। (reasons one should not eat radish and bitter gourd together)

करेला और दूध से बनी चीजें एक साथ खाने से हो सकते हैं त्वचा रोग

दूध और दूध से बने डेयरी प्रॉडक्टस (eating diary products with karela) जैसे पनीर, चीज और दही का सेवन भी करेले के साथ करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। करेला खाने के बाद दूध पीना या दूध से बनी चीजों का सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं इससे पेट में दर्द, कॉन्स्टिपेशन (constipation) और इंफ्लेमेशन (inflammation) जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं जिससे त्वचा संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।