Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कहीं आप भी तो नहीं खाते अधिक टमाटर? हो सकती हैं ये 4 बीमारियां

त्वचा की समस्या से लेकर गंभीर बीमारियों को दूर करने के लिए टमाटर काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं अधिक टमाटर का सेवन भी नुकसानदायक हो (Harmful Effects of Tomatoes) सकता है? जानें, अधिक टमाटर खाने से होने वाले नुकसान...

कहीं आप भी तो नहीं खाते अधिक टमाटर? हो सकती हैं ये 4 बीमारियां
टमाटर के अधिक सेवन से शरीर को हो सकता है नुकसान।

Written by Kishori Mishra |Updated : May 16, 2020 4:42 PM IST

Harmful Effects of Tomatoes : टमाटर का इस्तेमाल हम कई रूप में करते हैं। सलाद की थाली में टमाटर ना हो, तो अधूरा-अधूरा सा लगता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें अल्फा-लिपोइक एसिड, बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन, कोलीन और ल्यूटिन जैसे आवश्यक एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में हमारी मदद करते हैं। त्वचा की समस्या से लेकर गंभीर बीमारियों के लिए टमाटर काफी असरकारी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक टमाटर का सेवन भी नुकसानदायक हो (Harmful Effects of Tomatoes) सकता है?  जी हां, टमाटर के अधिक सेवन से शरीर को कई तरह से हानि पहुंच सकता है। जानें, टमाटर के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान (Harmful Effects of Tomatoes) के बारे में...

1 पाचन और गैस की समस्या (Digestion and Gas Problems)

अधिक टमाटर खाने से गैस्ट्रिक एसिड बनता है, जिसकी वजह से एसिड रिफलक्स और सीने में जलन का एहसास होने लगता है। अगर आप भी पाचन की समस्या से परेशान हैं, तो टमाटर का सेवन करना बंद कर दें। इसके अलावा जो व्यक्ति गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स से पीड़ित हैं, उन्हें भी टमाटर का सेवन कम करना चाहिए। इससे आपको गैस की समस्या से राहत मिलेगी।

2 किडनी की समस्या (Kidney Disease)

किडनी की समस्या से पीड़ित मरीजों को भी टमाटर से दूर रहना चाहिए। अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के अनुसार, टमाटर में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, इसलिए क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही टमाटर में ऑक्सालेट नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो किडनी के मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। अगर आप किडनी की समस्या से परेशान हैं, तो टमाटर का सेवन बंद कर दें।

Also Read

More News

3 ज्वॉइंट में दर्द (Joint Pain)

जोड़ों में दर्द और सूजन से परेशान लोगों को भी टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। टमाटर में क्षारीय पदार्थों की अधिकता होती है, जो जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकती है। इसमें सोलनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर के ऊतकों में कैल्शियम का निर्माण करता है, इससे जोड़ों में दर्द और सूजन की परेशानी बढ़ जाती है।

4 स्किन एलर्जी (Skin Allergy)

टमाटर के अधिक सेवन से लाइकोपेनोडर्मिया नामक स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है। लाइकोपेनोडर्मिया किसी भी व्यक्ति को तब होता है, जब उसके शरीर में लाइकोपीन की मात्रा अधिक हो जाती है। एक व्यक्ति को पूरे दिन में 75 मिलीग्राम से ज्यादा लाइकोपीन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा टमाटर के अधिक सेवन से शरीर पर चकत्ते होने लगते हैं। इसका मुख्य कारण है, टमाटर में पाया जाने वाला हिस्टामाइन नामक यौगिक तत्व। इसकी अधिकता से शरीर पर चकत्ते होने लगते हैं।

कैंसर और लिवर जैसी जानलेवा बीमारी के लिए रामबाण है काला लहसुन, जानें इसके और भी फायदे

Home Remedies For Liver: कोरोना वायरस से लिवर होता है खराब, इन घरेलू नुस्खों से रखें ख्याल

30 के बाद भी महिलाएं दिख सकती हैं जवां, फॉलो करें ये फिटनेस टिप्स

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Tips For Eye Care: लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों की बढ़ रही हैं समस्याएं, फॉलो करें ये टिप्स

About the Author

... Read More