Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Garlic Side Effects : लहसुन एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य की कई परेशानियों को कम किया जा सकता है। लेकिन आपको बता दें कि कुछ स्थितियों में लहसुन खाना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा घातक साबित हो सकता है। जी हां, लहसुन भी आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, अगर आप कुछ दवाओं के साथ इन लहसुन का सेवन करते हैं। आइए जानते हैं किन लोगों को लहसुन खाने से बचने की जरूरत होती है?
डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि अगर आप पहले से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या फिर एसिडिटी की परेशानियों की दवा ले रहे हैं, तो लहसुन का सेवन न करें। क्योंकि इससे आपकी परेशानी कम होने के बजाय बढ़ सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं किन लोगों को लहसुन नहीं खाना चाहिए?
लहसुन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। लेकिन कुछ स्थितियों में लहसुन खाने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं लहसुन खाने से सेहत को होने वाले नुकसान क्या हैं?
अगर आप ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे हैं, तो लहसुन का सेवन न खाएं। दरअसल, लहसुन में ब्लड प्रेशर को कम करने का गुण होता है। ऐसे में अगर आप पहले से ही ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवा ले रहे हैं, तो इससे आपका ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा नीचे जा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी लहसुन का सेवन करें, तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
अगर आपको एसिडिटी और लूज मोशन की परेशानी है, तो इस स्थिति में आपको लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी दिक्कतें और अधिक बढ़ सकती हैं। क्योंकि लहसुन की तासीर गर्म होती है, तो आपके पाचन पर अधिक असर डाल सकती है।
अगर आप खून को पतला करने की दवा खा रहे हैं, तो इस स्थिति में लहसुन का सेवन न करें। क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका ब्लड काफी ज्यादा पतला हो सकता है। क्योंकि लहसुन में ब्लड को पतला करने का गुण होता है, ऐसे में अगर आप दवा के साथ इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके ब्लड को अधिक पतला कर सकता है। इससे ब्लड क्लॉट न होने की परेशानी हो सकती है, जिसे ब्लीडिंग डिसऑर्डर भी कहा जाता है।
लहसुन स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है, लेकिन कुछ स्थितियों में लहसुन का सेवन करने से बचाव की जरूरत होती है। इसलिए लहसुन का जरूरत से अधिक सेवन न करें। इससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।