... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 2, 2019 1:08 PM IST
हरियाली तीज (Hariyali teej 2019) का त्योहार तो मालपुआ के बिना अधूरा ही लगता है। तो आइए आपको बताते हैं मालपुआ बनाने की आसान रेसिपी। © Shutterstock.
बरसात में (Hariyali teej 2019) बनाए जाने वाले कुछ खास पकवानों में शामिल है मालपुआ। यूं तो यह उत्तर भारत की रेसिपी है पर अब देश-दुनिया में लोग इसकी मिठास के दीवाने हैं। हरियाली तीज (Hariyali teej 2019) का त्योहार तो मालपुआ के बिना अधूरा ही लगता है। तो आइए आपको बताते हैं मालपुआ बनाने की आसान रेसिपी।
मैदा- 1 कप
मिल्क पाउडर- ½ कप
सूजी- 2 टेबलस्पून
सौंफ- ½ टीस्पून
दूध- 1 कप
चीनी- 1 कप
पानी- ½ कप
इलायची पाउडर- ¼ टीस्पून
घी या तेल – तलने के लिए
ड्राई फ्रूट- गार्निश के लिए
सबसे पहले बाऊल में मैदा, मिल्क पाउडर, सूजी, सौंफ और दूध डाल कर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें और 20 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
दूसरी तरफ पैन में चीनी और पानी डाल कर 5 मिनट तक इसे उबालें या फिर इसे तब तक उबालें जब तक चीन पूरी तरह से घुल न जाएं।
फिर इसमें इलायची पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं और ढककर एक तरफ रख दें।
मालपुआ के लिए तैयार बैटर को कम से कम एक घंटा रखा रहने दें। इससे यह अच्छी तरह नर्म पड़ जाएगा।
अब कढ़ाई में जरूरत अनुसार घी या तेल जो भी आप पसंद करें गर्म करें और इसमें 1 कड़छी तैयार किए बैटर की डाल कर फैलाएं।
इसे धीमी आंच पर 1 मिनट तक फ्राई करें और फिर इसकी साइड बदल कर दूसरी तरफ से भी फ्राई करें। मालपुआ को दोनों तरफ से सुनहरी भूरा रंग के होने तक फ्राई करें।
यही प्रक्रिया बाकी के बैटर के साथ दोहराएं।
अब इसे तैयार की हुई चाश्नी में 5 मिनट तक डिप करके रखें।
नर्म टेस्टी मालपुआ बन कर तैयार है। अब इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।